31.7 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति की भीष्म प्रतिज्ञा : वर्षा जल संरक्षण की हो रक्षा, भूमि संरक्षण विभाग पर गुस्सा
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति की भीष्म प्रतिज्ञा : वर्षा जल संरक्षण की हो रक्षा, भूमि संरक्षण विभाग पर गुस्सा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें वर्षा जल के भूजल संरक्षण के लिये भीष्म प्रतिज्ञा सी की है। संबंधित विभागों को अपनी प्रतिज्ञा से अवगत कराया। बैठक ली तो भूमि संरक्षण विभाग की लापरवाही उजागर हुई। इस पर जमकर क्लास लगाई। 50 तालाब प्रतिदिन खुदवाये जानें एवं कृत कार्यवाई से अवगत करने की लगाम कसी।

डीएम दुर्गा शक्ति की भीष्म प्रतिज्ञा : वर्षा जल संरक्षण की हो रक्षा, भूमि संरक्षण विभाग पर गुस्सा
Bhishma pledge of DM Durga Shakti: Rain water conservation should be protected, anger on land conservation department

डीएम नें जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा की रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग विद्यालयों में बनावाये। कम्पोजिट विद्यालयों की सूची अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई हरिओम मिश्रा को तत्काल उपलब्ध कराई जाये। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि एडेड विद्यालयों के प्रबन्धकों को रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनवाने हेतु पत्राचार करें।

डीएम दुर्गा शक्ति की भीष्म प्रतिज्ञा : वर्षा जल संरक्षण की हो रक्षा, भूमि संरक्षण विभाग पर गुस्सा
Bhishma pledge of DM Durga Shakti: Rain water conservation should be protected, anger on land conservation department

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जितने भी प्राइवेट नर्सिंग होम संचालित हैं. उनकी सूची जलशक्ति केन्द्र को दें। रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने हेतु प्रेरित किया जाए। बांदा विकास प्राधिकरण एवं नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया की किया कि होटल, मैरिज डॉल, सर्विस सेन्टर एवं कामर्सियल भवनों की सूची तैयार कर जलशक्ति केन्द्र को दें।300 वर्गमीटर से ऊपर के भवनों का नक्शा बिना रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग के पास न किया जाए।

डीएम दुर्गा शक्ति की भीष्म प्रतिज्ञा : वर्षा जल संरक्षण की हो रक्षा, भूमि संरक्षण विभाग पर गुस्सा
Bhishma pledge of DM Durga Shakti: Rain water conservation should be protected, anger on land conservation department

अधिशाषी अभियंता केन नहर अजय कौशिक को निर्देशित किया कि नहरों की कटी-फटी पटरियों का दुरस्तीकरण वर्षा के पूर्व करा लें। आईडीटेन के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया कि नदी-नालों का सर्वे कराकर उसकी सूची जलशक्ति केन्द्र को उपलब्ध कराते हुए आवश्यकतानुसार डिसिल्टिंग का कार्य करा लें। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, पीडी प्रवीणानंद एवं डीडीओ रमाशंकर सहित सम्बन्धित विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सरदार पटेल जयंती : डीएम अनुराग नें बताया उनकी कथनी-करनी …

City News Uttar Pradesh

बिच्छू के काटने के बाद एंबुलेंस के इंतजार में मासूम की मौत: स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

City News Uttar Pradesh

बेटी ही पिता की निकली हत्यारिन: प्रेमी संघ मिलकर कराई थी हत्या

City News Uttar Pradesh

रेलवे स्टेशन पर अब पांच रुपये में मिलेगा मिनरल वाटर, नए आरओ प्लांट लगाने की तैयारी

City News Uttar Pradesh

बांदा में आयुवेर्दिक दवाओं का नकली बाजार ? खामोश है सरकारी विभाग !

कानून की शिक्षा में एक समान परीक्षा हो : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष का कानून मंत्री को पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़