32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
राजनीति

News : किसानों की मौत की खबरों पर भड़कीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

 

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने धरना दे रहे किसानों की मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सर्द मौसम में किसान धरने पर बैठे हैं और ऐसे में उनकी मौत की खबरें आ रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों की मौत हो रही है और सैकड़ों के बीमार होने की खबरें सामने आ रही हैं, ये विचलित करने वाला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुये ये बातें कहीं।

सरकार पर निशाना साधते हुये कांग्रेस नेता ने कहा कि किसान भाई अपनी जायज मांगों के लिये धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुन नहीं रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार असंवेदनशील है।

किसानों से हो चुकी है छह दौर की बातचीत

किसान संगठनों और सरकार के बीच छठे दौर की बात हो चुकी है. किसान आंदोलन को 35 दिन से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन अभी भी सहमति बनती नहीं दिखाई दे रही है। वहीं, अब सातवें दौर की बैठक के लिए 4 जनवरी का दिन चुना गया है। इससे पहले छठे दौर की बातचीत में किसानों की तरफ से रखे गए चार मुद्दों पर आपसी सहमति बन गई है। लेकिन कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर अभी भी स्थिति साफ नहीं हो पा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चुनावी शोरगुल के बीच जेल में आजम खान से मिले अखिलेश यादव: बोले- उनके साथ अन्याय कर रही है भाजपा सरकार

यूपी की गर्माती सियासत : अखिलेश के बाद अब मुलायम के विरोध में शिवपाल यादव, कहा – नेताजी चाह लेते तो जेल से रिहा हो जाते आजम खां

City News Uttar Pradesh

योगी राज 2.0 : मोहसिन रजा की जगह योगी कैबिनेट में दानिश आजाद अंसारी बनाए गए इकलौते मुस्लिम मंत्री, 32 साल की उम्र में मंत्री बने दानिश का पढ़िए सियासी सफर

बसपा का यूपी विधानसभा में ‘खाता साफ’: इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के साथ पार्टी ‘प्रतिनिधित्व’ हुआ समाप्त

City News Uttar Pradesh Desk

देश को मिल गया नया उपराष्ट्रपति, फिर तार-तार हुई विपक्षी एकता, जगदीप धनखड़ ने पिछले छह उपराष्ट्रपति चुनाव में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

City News Uttar Pradesh

विराट कोहली ने किया बड़ा ऐलान: टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद कर दी संन्‍यास की घोषणा

ब्रेकिंग न्यूज़