23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
माफियाओं से गलबहियां में बांदा सहित तीन जेल अधीक्षक सस्पेंड
उत्तर प्रदेश

माफियाओं से गलबहियां में बांदा सहित तीन जेल अधीक्षक सस्पेंड

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जेल में माफिया के मदद पर शासन नें तगड़ा एक्शन लिया है। बांदा मंडल कारागार हर के जेल अधीक्षक अविनाश गौतम बरेली सेंट्रल जेल के अधीक्षक राजीव शुक्ला एवं नैनी जेल के वरिष्ठ अधीक्षक शशी कांत को निलंबित कर दिया है। बांदा जेल में पूर्वांचल का माफिया मुख्तार अंसारी बंद है।

माफियाओं से गलबहियां में बांदा सहित तीन जेल अधीक्षक सस्पेंड
Three jail superintendents including Banda suspended from mafias in Galbahiyan

उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में डीजी जेल की ओर से खुफिया जांच कराई गई। डीआईजी जेल की रिपोर्ट के आधार पर बांदा के जेल अधीक्षक अविनाश गौतम सस्पेंड कर दिए गए । डीजी जेल की रिपोर्ट के अधार पर जेल के भीतर काम न करने, लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

माफियाओं से गलबहियां में बांदा सहित तीन जेल अधीक्षक सस्पेंड
Three jail superintendents including Banda suspended from mafias in Galbahiyan

प्रयागराज में उमेश की हत्या 24 फरवरी को गोली और बम बरसाकर की गई। इसमें 2 सिपाही भी मारे गए थे। हत्याकांड से ठीक 13 दिन पहले बरेली सेंट्रल जेल में अशरफ से 9 शूटर मिलने आए थे। 11 फरवरी को अतीक का बेटा असद, विजय उर्फ उस्मान चौधरी, गुड्‌डू मुस्लिम, गुलाम और अन्य पांच आरोपियों ने फर्जी आईडी से अशरफ से मुलाकात की। इसके बाद 24 फरवरी को घटना को अंजाम दिया था।


प्रयागराज के उमेश पाल हत्या की पूरी प्लानिंग बरेली सेंट्रल जेल में हुई। जेल में अतीक अहमद के भाई अशरफ वॉट्सऐप कॉल के जरिए पूरा मर्डर ऑपरेशन डील करता रहा। जेल में सिपाही से लेकर अधिकारी तक इसमें शामिल निकले। बिना आईडी पर अशरफ से गुर्गे जेल के वीआईपी स्पेस में मिलते रहे। इसके बाद 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल और 2 सिपाहियों का मर्डर किया जाता है। बरेली जेल उमेश हत्याकांड की धूरी बन गया। बरेली सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया है। डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप समेत 5 अधिकारी को पहले ही निलंबित किया गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में करो योग रहो निरोग की 21 जून को रहेगी पुलिस लाईन सहित अवस्थी पार्क में धूम

City News Uttar Pradesh

सम्मान समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले: ‘कार्यकर्ता’ ही ‘संगठन’ की ‘ताकत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बनाम संजय : भाजपा में निषाद वोटों की नई जंग, योगी के भरोसेमंद मंत्री का बढ़ेगा ‘कद’ ?

City News Uttar Pradesh

Banda : भाई यह तो गजब की अंधेर गर्दी, डीएम साहब बचाओ का गूंजा आर्तनाद !

City News Uttar Pradesh

बांदा निकाय चुनाव : सपा ने प्रत्याशियों की घोषणा में मारी बाजी

ई रिक्शा बन गये हैं बांदा केशरी : शहर की यातायात व्यवस्था को कर रखा है चित्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़