28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
निकाय चुनाव : जिले में ढाई लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशी की किस्मत, दो नगर पालिका व 6 नगर पंचायतों में होगा मतदान
उत्तर प्रदेश

बांदा निकाय चुनाव : सपा ने प्रत्याशियों की घोषणा में मारी बाजी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में निकाय चुनाव में सपा ने दोनों नगर पालिका एवं छह नगर पंचायतों के लिये सपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष के हवाले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। प्रत्याशी घोषणा करने में समाजवादी पार्टी ने पहले बाजी मार ली।

बांदा निकाय चुनाव : सपा ने प्रत्याशियों की घोषणा में मारी बाजी
Banda civic elections: SP wins in announcement of candidates

प्रत्याशी घोषणा के क्रम में बांदा नगर पालिका से गीता साहू, अतर्रा पालिका के लिये सुषमा जाटव को टिकट दिया गया है। इसी तरह नगर पंचायत तिंदवारी से प्रियंका पटेल, मटौंध से बाबू रैकवार, बिसंडा से कृष्ण कुमारी वर्मा, नरैनी से मूलचंद सोनकर, औरन से राकेश शिवहरे और बबेरू से सूर्यपाल यादव को प्रत्याशी घोषित किया है।

बांदा निकाय चुनाव : सपा ने प्रत्याशियों की घोषणा में मारी बाजी
Banda civic elections: SP wins in announcement of candidates

जहां तक गीता साहू बांदा से पालिका प्रत्याशी हैं वह इस पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहन साहू की पत्नी हैं। एक बार पहले भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुकी हैं पर जीत हासिल नहीं हो सकी थी। इसी तरह बबेरू नगर पंचायत में दो बार अध्यक्ष रह चुके सूर्यपाल यादव पर सपा ने दांव खेला है। दूसरी ओर भाजपा, बसपा और कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर अभी अति गंभीर मंथन का दौर शुरू हैं। इन पार्टियों के स्थानीय नेता भी प्रत्याशी घोषणा की प्रतीक्षा में दिली तौर पर बेचैनी में हैं।

बांदा निकाय चुनाव : सपा ने प्रत्याशियों की घोषणा में मारी बाजी
Banda civic elections: SP wins in announcement of candidates

राजनीतिक तौर पर कयास लगाये जा रहे हैं की सपा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अन्य दल एक बार प्रत्याशी चयन में नये सिरे से भी विचार कर सकते हैं। जनता में सर्वाधिक जिज्ञासा भाजपा, बसपा एवं कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर हैं। इनके घोषणा के बाद ही चुनावी एवं जातीय समीकरणों एवं व्यक्तित्व को लेकर हार -जीत की चौसड बिछ जायेगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपीः मुख्यमंत्री योगी का सभी विभागों को सख्त निर्देश, 30 जून तक पूरा करें सौ दिन के कार्य का लक्ष्य

City News Uttar Pradesh

Banda : अभियंता पति को प्रेमिका के साथ पकड़ पत्नी ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत द्वारा नेत्र शिविर : 35 मरीजों को आपरेशन हेतु भेजा गया जानकी कुंड

City News Uttar Pradesh

बांदा में शराबियों का तांडव : गर्भवती महिला व उसके पति को जमकर पीटा …

आजम खान को बड़ा झटका : रामपुर में होगा उपचुनाव, चुनाव आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम, कल से नामांकन

City News Uttar Pradesh

दीपावली की परीवा पर आपस में चटकी लाठियां : बन गई हैरत गंज स्थिति !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़