City News Uttar Pradesh
जाति व्यवस्था पर मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का हमला
उत्तर प्रदेश

जाति व्यवस्था पर मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का हमला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा वर्ण व्यवस्था को लेकर दिए गए बड़े बयान के बाद राजनीति शुरू हो गई है। इस मामले में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भी बड़ा बयान दिया है। बृजलाल खाबरी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिन चौपाईयों के साथ जंग शुरू की थी उस पर भागवत जी ने भी मुहर लगा दी है। इससे साफ हो जाता है कि बीजेपी और सपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

जाति व्यवस्था पर मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का हमला
Congress state president Khabri’s attack on Mohan Bhagwat’s statement on caste system

बांदा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि जब- जब देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव आते हैं तब भाजपा और आरएसएस के लोग ऐसे ही बयान देते हैं। उन्होंने कहा की भागवत ने पहले मौर्य से इसकी शुरुआत कराई और उन्हें लगा कि ये खेल सिमटता नजर आ रहा है तो अपने हाथ में लेकर वार करना शुरू कर दिया है।

जाति व्यवस्था पर मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का हमला
Congress state president Khabri’s attack on Mohan Bhagwat’s statement on caste system

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संघ प्रमुख ने एक बात और कही है कि नौजवान और युवा नौकरियों के पीछे ना भागे। उनका सीधा सा इशारा है कि जो भी नौजवान बेरोजगार हैं अपने पुराने पेशे पर लौट जाएं। यह कहने का मोहन भागवत को अधिकार नहीं है। खुद युवाओं को सोचना है कि वो क्या चाहते हैं। मोहन भागवत जो ये सलाह दे रहे है उसके पीछे भी राज है। सरकार नौकरियां नहीं दे पा रही है, जबकि 2014 में दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। भाजपा की सरकार और आरएसएस एक हैं अलग नहीं है।

जाति व्यवस्था पर मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी का हमला
Congress state president Khabri’s attack on Mohan Bhagwat’s statement on caste system

खाबरी नें आरोप लगाया कि सरकार देश को संविधान के तहत ना चलाकर रूढ़िवादी व्यवस्था में ले जाना चाहती है। जिसका जो कर्म था उस पर जाएं नौकरियों के पीछे ना भागे। खाबरी ने कहा कि जिस तरह से मोहन भागवत ने बयान दिया कि जातियां भगवान ने नहीं ब्राह्मणों ने बनाई हैं, पंडितों ने बनाई हैं तो क्या मोहन भागवत ये बताएंगे कि वो ब्राह्मण नहीं हैं।अगर ब्राह्मण हैं तो कौन से ब्राह्मणों ने बनाई हैं। स्पष्ट करें। इसके पीछे तर्क सिर्फ ये है कि जो लोकसभा का चुनाव आ रहा है जाति-जाति धर्म-धर्म खेल करके जनता और मतदाता को गुमराह कर दें। फिर से सरकार में आ जायें। ताकि देश को पूरी तरह बेच सके।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : चाकू से भयभीत कर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप ! …

नाव कांड : मंत्री राकेश एवं रामकेश का जिला प्रशासन पर आरोप: बचाव काम समय रहते नहीं किया शुरू

City News Uttar Pradesh

कंबल वितरण समारोह: विधायक प्रकाश एवं पालिकाध्यक्ष मालती पर बरसी दुवायें

City News Uttar Pradesh

जिला संघ कार्यालय फाग गायन की गूंज और फूलों की सुगंध से हुआ गुलजार !

City News Uttar Pradesh

जयराम सिंह बछेऊरा नें ग्रामीणों की दूर कराई बिजली समस्या : टूटा अनशन, गूंजा जयकारा

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का प्रयास : तिंदवारी में दो करोड़ से दुरुस्त होंगी पांच सड़कें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़