30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- धान खरीद ऩे केन्द्रों पर पकड़ी रफ्तार, पर भुगतान की गति कर रही परेशान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा।सरकारी धान केन्द्रों में धान खरीद की प्रक्रिया ऩे तो जोर पकड़ना शुरू कर दिया हैं, पर भुगतान की गति अपेक्षित जोर नहीं पकड़ पा रही। किसानों की जेबें उनका स्वयं का मुंह चिढ़ा रहीं हैं।

इस वर्ष जनपद में चित्रकूटधाम मंडल में 90 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खरीद की प्रक्रिया पहली नवंबर से शुरू हुई थी। नवंबर का महीना धान कटकर घर आने में समय बीत गया। दिसंबर में किसानों का धान केंद्रों पर पहुंचा तो मौसम ने दगा दे दिया। बदली और बूंदाबादी के बीच पखवारे भर खरीद प्रभावित रही। इधर, तीन दिन से तेज धूप निकल रही है। इससे धान की नमी भी दूर हो रही है। मानक में धान से केंद्र प्रभारी भी अब धान खरीदने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। दिसंबर के माह के पहले पखवारे में जिले के सभी 48 केंद्रों में हर रोज खरीद का औसत रहा। वहीं अब 20 दिसंबर से यह औसत दोगुना से ज्यादा पहुंच गया है। अब हर रोज करीब पांच सौ मीट्रिक टन धान खरीदा जा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी के मुताबिक जनपद में अब तक 75 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 21098.675 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। प्रतिदिन के 459 मीट्रिक औसत से हर रोज खरीद हो रही है। यह करीब 28 फीसद है।

सरकारी धान खरीद केंद्रों में अभी तक 4351 किसानों ने अपना धान बेचा है। इन किसानों ने अभी तक खरीद केंद्रों में 40 करोड़ 27 लाख रुपये का धान बेचा है। इसमें से 18.71 करोड़ रुपये भुगतान किसानों के खातों में पहुंचा है। अभी खरीद एजेंसियों पर 21 करोड़ 55 लाख रुपये बकाया है। इनमें सबसे ज्यादा छह करोड़ 22 लाख रुपये यूपी एग्रो खरीद केंद्रों पर बकाया है। दूसरे नंबर पर 3 करोड़ 21 लाख रुपये खाद्य विभाग और तीसरे नंबर पर 2.7 करोड़ समितियों के यहां शेष है। पीसीएफ में 2.13 करोड़ रुपये किसानों का फंसा है। 2.21 करोड़ रुपये खेत किसान प्रोड्यूसर कंपनी के केंद्रों में अटका है।

जिला खाद्य विपरण अधिकारी गोविंद उपाध्याय बताते हैं की किसानों के बकाया भुगतान के लिए सभी एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। 72 घंटे के अंदर भुगतान कराए जाने पर खरीद केंद्र प्रभारी व एजेंसी संचालकों को नोटिस जारी की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दीपावली की परीवा को दीवारी नृत्य में चटकी लाठियां: लोगों की जुटी भीड़

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त पंचायत सचिव पर हुये खफा, निलंबन के दिये आदेश …

मानवता की मिसाल: अग्निकांड पीड़ितों को राहत पहुंचाने में जुटा जनाश्रम सेवा ट्रस्ट

तहसीलदार समेत सात पर ‘धोखाधड़ी’ का मुकदमा: जमीन घोटाला में दोषी

City News Uttar Pradesh

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग: नातिन की जलकर मौत, नाना-नानी झुलसे

City News Uttar Pradesh

डीजे बंद कराने गई पुलिस पर हमला: थाना प्रभारी सहित सात घायल, 38 ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज, 13 गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़