31 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम के निर्देश : निष्प्रयोज्य पोलों को तत्काल हटवायें जिम्मेदार अधिकारी
उत्तर प्रदेश

डीएम के निर्देश : निष्प्रयोज्य पोलों को तत्काल हटवायें जिम्मेदार अधिकारी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम गत दिवस सम्पन्न जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक में लिए गये निर्णयों की अनुपालन आख्या से अवगत कराया गया। जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण मार्जिन मनी योजना, ऑनलाइन उद्यम रजिस्ट्रेशन, निवेष मित्र औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़, ओ0डी0ओ0पी0 योजना में शजर पत्थर के साथ-साथ द्वितीय उत्पाद के रूप में कठिया गेंहॅू से निर्मित दलिया को जोडे जाने के सम्बन्ध में जनपद में स्थापित होने वाले आक्सीजन प्लांट, औद्योगिक क्षेत्र भूगराढ़ में पडी गिट्टी, बालू हटाने तथा सड़क किनारे मरम्मत एवं झाडियों की सफाई के सम्बन्ध में।

डीएम के निर्देश : निष्प्रयोज्य पोलों को तत्काल हटवायें जिम्मेदार अधिकारी
DM’s instructions: Responsible officers should immediately remove the useless poles

उद्योग बन्धुओं के द्वारा अवगत कराया गया कि औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में पडी गिट्टी तथा बालू हटाने का खनिज अधिकारी से गत बैठक में आग्रह किया गया था किन्तु अभी तक नही हटाया गया है, इस पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने समस्त उद्योग बन्धुओं से कहा कि यदि आप लोंगो को आवश्यकता हो तो आप इसको जरूरत के अनुरूप प्रयोग कर सकते हैं। ओ0डी0ओ0पी0 योजना में शजर पत्थर के साथ-साथ द्वितीय उत्पाद के रूप में कठिया गेंहॅू से निर्मित दलिया को शामिल करने के लिए शासन को पत्राचार किया गया है तथा इसकी कल 03ः00 बजे कार्यशाला सम्पन्न होगी आप लोग प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित हैं। पेयजल से सम्बन्धित अधिशाषी अभियंता जल संस्थान को निर्देशित किया कि जोे एक पाइप लाइन उद्य़ोग बन्धुओं को दी गयी है साथ में भ्रमण करके दिखा दिया जाए। यू0पी0एस0आई0डी0ए0 को निर्देशित किया कि जो औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में झांडियों की साफ-सफाई नही करायी गयी है अभियान चलाकर शीध्र कराना सुनिश्चित करें।

डीएम के निर्देश : निष्प्रयोज्य पोलों को तत्काल हटवायें जिम्मेदार अधिकारी
DM’s instructions: Responsible officers should immediately remove the useless poles

जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक में बाजार में लगे निष्प्रयोज्य बिजली के खम्भे अधिशाषी अभियंता विद्युत शीघ्र्र हटवायें तथा जो बाजार में निष्प्रयोज्य टेलीफोन के खम्भे लगे हुए हैं, उन्हें अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका के द्वारा शीघ्र हटवाया जाए। बैठक में व्यापार बन्धुओं द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में नाबालिग बच्चों के द्वारा ई-रिक्शा चलाया जा रहा है उसको रोका जाए। पुलिस उपाधीक्षक सिटी को निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर इस प्रकरण पर कार्यवाही की जाए तथा जहां-जहां मेले लगते हैं, भीड-भाड होने की ज्यादा सम्भावना होती है उन स्थलों पर आवश्यकतानुसार पुलिस फोर्स लगायी जाए जिससे सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे।

डीएम के निर्देश : निष्प्रयोज्य पोलों को तत्काल हटवायें जिम्मेदार अधिकारी
DM’s instructions: Responsible officers should immediately remove the useless poles

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आई0ए0एस0 आर0जगत सांई, सदस्य सचिव उपायुक्त उद्योग गुरूदेव, उपायुक्त प्रशासन राज्य कर बांदा, उद्य़ोग व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण यथा मनोज जैन, रोहित जैन, अमित सेठ भोलू, अशोक गुप्ता, संतोष गुप्ता, राज कुमार राज सहित पदाधिकारीगण एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : दंगल में एक सैकड़ा कुश्तियों से बढ़ा रोमांच, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनावों की सरगर्मी नें टिकटार्थीयों की उड़ा दी है नींद

Banda : मां एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाता है परिवार नियोजन- विधायक …

बांदा में बनेगा 55.88 करोड़ से आधुनिक दुग्ध प्लांट: बीस हजार लीटर होगी क्षमता

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले संभावित बाढ़ पर अलर्ट: सुरक्षा के हों रहे पुख्ता इंतजाम

बाप रे बाप, गौवंश प्यास से हैं बेहाल : अधिकांश नहर तालाब सूखे

ब्रेकिंग न्यूज़