- विनोद मिश्रा
बांदा। मोरंग भरे ओवर ट्रकों की धमाचौकड़ी की गूंज का शंखनाद है। इन्हे गुजारने के लिये रैकेट काम कर रहा है जिससे जिला प्रशासन आखिर क्यों नजर अंदाज है ? ताज्जुब की बात है !

डंप मोरंग वाले तो ओवर लोड की तबाही विशेष कर चिल्ला, पैलानी, तिंदवारी रोड पर पुलिस औऱ आरटीओ विभाग के वरद हस्त से घमासान मचाये हुये है ? दूसरी ओर मध्य प्रेदश से मौरंग ढो रहे ओवरलोड ट्रकों की भी बेखौफ आवा-जाही औऱ कमाई है। यहां थाने के सामने खनिज विभाग ने निगरानी के लिए कैमरा लगा रखा है। इसके बावजूद इन पर रोक नहीं लग रही है !

शासन ने मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए आरटीओ विभाग व पुलिस प्रशासन को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन विभाग सिर्फ कागजों पर अभियान चलाकर खानापूर्ति कर रहा है ? इसका नतीजा है कि विभाग के दावों के बावजूद ओवरलोड मौरंग के वाहन लगातार चल रहे हैं। जबकि एमपी से मौरंग भरकर आने वाले वाहनों की निगरानी के लिए थाने के सामने, गिरवां चौराहे व नहर के पास हाईटेक सीसीटीवी कैमरे हैं।

पुलिस विभाग की माने तो पिछले माहअभियान चलाकर लगभग दो दर्जन से अधिक ओवरलोड ट्रकों को सीज करने की कार्रवाई की गई । लेकिन हकीकत तो यह है की डंप बालू औऱ ओवर लोड परिवहन धन जितना लूट सके तो लूट की बेलगाम राह में है। इस संदर्भ में सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी नें कहा है की ओवर लोडिंग पर सख्त कार्यवाई होगी। देखते जाईये ओवर लोडिंग पर करती हूँ “कैसा वार” !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
