24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : माफिया अतीक अहमद पर फिर होगा योगी सरकार का एक्शन, करीब 80 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

यूपी : माफिया अतीक अहमद पर फिर होगा योगी सरकार का एक्शन, करीब 80 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

योगी सरकार 2.0 के अपराध और अपराधियों को लेकर सख्त तेवर हैं। माफिया, गैंगस्टर, अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार एक्शन लिया जा रहा है। गुजरात जेल में बंद माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें फिर बढ़़ने वाली हैं। माफिया की की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम से कौशाम्बी के पुरामुफ्ती सहित अन्य स्थानों पर करोड़ों की जमीन होने का पता चला है।

यूपी : माफिया अतीक अहमद पर फिर होगा योगी सरकार का एक्शन, करीब 80 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
UP: Yogi government’s action will be on Mafia Atiq Ahmed again, preparations to attach property worth about 80 crores

प्रशासन जमीन को कुर्क करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए कागजात तैयार कराए जा रहे हैं। शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि कौशाम्बी में अतीक अहमद की पत्नी के नाम से करीब आठ बीघा जमीन का पता चला है। इसके अलावा एक अन्य स्थान पर भी बेशकीमती जमीन होने का सुराग मिला है। प्रशासन इसके लिए जमीन के कागजात आदि का पता लगाने में लगा है।

यूपी : माफिया अतीक अहमद पर फिर होगा योगी सरकार का एक्शन, करीब 80 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
UP: Yogi government’s action will be on Mafia Atiq Ahmed again, preparations to attach property worth about 80 crores

– चायल में 25 करोड़ की जमीन की जा चुकी है सीज

प्रयागराज जिला प्रशासन के निर्देश पर चायल तहसील के रसूलाबाद उर्फ कोईलहा गांव में 12 अगस्त को माफिया के नाम रही करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति को सीज कर दी गई। करीब छह बीघा रकवे की इस भूमि को भूमि कुर्क करते हुए मुनादी कराकर बोर्ड लगाया गया है। गैंगेंस्टर के मामले में गुजरात जेल में बंद अतीक अहमद की करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति चायल तहसील के रसूलबाद उर्फ कोईलहा में स्थित है। करीब छह बीघा रकबे की इस भूमि को कुर्क करने की कार्रवाई प्रयागराज प्रशासन ने शुरू की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वाह विधायक प्रकाश : 20 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण का रखा आधार

City News Uttar Pradesh

यूपी : सौतेली बहन ने रिश्तों को किया शर्मसार, 3 युवकों के साथ मिलकर करवाया नाबालिग बहन का गैंगरेप …

बिजली विभाग के मुख्य अभियंता एवं अवर अभियंताओं में ठनी: आंदोलन गूंजा

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू ‘रेहड़ी पटरी दुकानदारों’ के लिये बनें ‘मसीहा’: 3.23 करोड़ से बनेंगे ‘वेडिंग जोन’

बाप रे बाप : लोकनिर्माण विभाग में करोड़ों का भ्रष्टाचार, जांच की उठी मांग

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें कहा किसान “हरी” का प्रयोग कर “हरा-भरा” रहें ! …

ब्रेकिंग न्यूज़