28.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की रणनीति : बांदा चार लाख से ज्यादा तिरंगे झंडे से लहर - लहर फहरे
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

National Flag Code : भारत सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज कोड में किया बदलाव, अब दिन और रात दोनों ही समय फहराया जा सकता है तिरंगा

केंद्र सरकार ने फ्लैग कोड में अहम बदलाव किए हैं। अब तिरंगे को दिन और रात दोनों ही समय में फहराया जा सकता है। इसके साथ ही झंडे में पालिएस्टर के उपयोग के अलावा मशीन से बने होने की अनुमति देकर राष्ट्रीय ध्वज कोड को बदला गया है। यह कदम तब आया जब सरकार ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ (हर घर में झंडा फहराना) शुरू करने जा रही है। सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों को लिखे पत्र में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराना और उपयोग भारतीय ध्वज संहिता 2002 और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम 1971 द्वारा शासित है।

Flag Code : भारत सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज कोड में किया बदलाव, अब दिन और रात दोनों ही समय फहराया जा सकता है तिरंगा
Flag Code: Government of India made changes in the national flag code, now the tricolor can be flown both during the day and night

– दिन-रात फहराया जा सकता है राष्ट्रीय ध्वज

भारत की ध्वज संहिता, 2002 को 20 जुलाई 2022 को एक आदेश के माध्यम से और संशोधित किया गया है और भारत के ध्वज संहिता, 2002 के भाग- II के पैराग्राफ 2.2 के खंड (xi) को अब निम्नानुसार जाना जाएगा। झंडे को अब दिन-रात में फहराया जा सकता है। इससे पहले तिरंगे को सूर्य उदय से सूर्यास्त तक फहराने की अनुमति थी, चाहे मौसम कुछ भी हो। इसी प्रकार भारतीय ध्वज संहिता, 2002 के भाग-I के पैराग्राफ 1.2 को अब निम्नानुसार जाना जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज को हाथ से काते और हाथ से बुने हुए या मशीन से बने कपास/पालिएस्टर/ऊन/रेशम खादी बंटिंग से बना होना चाहिए। पहले मशीन से बने और पालिएस्टर के झंडे का उपयोग करने की अनुमति नहीं थी।

Flag Code : भारत सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज कोड में किया बदलाव, अब दिन और रात दोनों ही समय फहराया जा सकता है तिरंगा
Flag Code: Government of India made changes in the national flag code, now the tricolor can be flown both during the day and night

बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्र भारत के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। 13 से 15 अगस्त तक लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया गया है। गृह सचिव ने अपने पत्र के साथ ध्वज संहिता की मुख्य विशेषताओं को भी संलग्न किया है। इसमें 30 दिसंबर, 2021 और 20 जुलाई, 2022 को किए गए परिवर्तन और राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग और प्रदर्शन के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू) शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चौंकाता है बामदेवेश्वर महादेव मंदिर का रहस्य: सर्प भी करने आते हैं दर्शन !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भाजपा के टिफिन कार्यक्रम का बने आकर्षण : पार्टी जनों में उत्साह

City News Uttar Pradesh

शहनाईयों की गूंज: शादी के सीजन में बढ़ा मैचिंग ड्रेस कपल का चलन

City News Uttar Pradesh

Banda : अधिकारियों की अक्ल पर ताला, लाखों लूटा पर तालाब बने हैं कबाड़ा !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुनः लिया जायजा : राहत कार्यों में तेजी

News- मिशन पीएम मोदी अगेन ऩे प्रणव त्रिपाठी को बनाया काशी प्रांत युवा मोर्चा का अध्यक्ष, चारो ओर हर्ष की लहर।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़