- विनोद मिश्रा
बांदा। पर्वों की बाढ़ आ जानें से शांति व्यवस्था के लिये प्रशासन नें कसरत शुरू कर दी है। बकरीद, नागपंचमी, रक्षाबन्धन सहित श्रावण मास, कांवण यात्रा आदि को शांतिपूर्णढंग संपन्न हो,इसके लिये डीएम और एसपी दोनों बेचैन हैं।

इस संदर्भ में इन दोनों अधिकारियों नें बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। जिलाधिकारी अनुराग पटेल एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की संयुक्त बैठक में सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों के माध्यम से सभी धर्मों के धर्मगुरूओं व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थित रही।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों,पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि बकरीद, श्रावण मास, कांवण यात्रा सहित आगामी पर्वों व त्यौहारों के दृष्टिगत सतर्क रहकर सकुशल सम्पन्न कराये। हर पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हो, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहे। बकरीद पर कुर्बानी के स्थान का चिन्हांकन पहले से करें और विवादित जगहों पर कुर्बानी न की जाए।

सफाई, पेयजल एंव विजली व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। कांवण यात्रा एवं जुलूस मार्गों पर जर्जर बिजली के खम्भे झूलते-लटकते बिजली के तार आदि का प्रबन्धन समय से कर लिया जाए। उप जिलाधिकारी सुनिश्चित करेंगें कि मन्दिरों/मस्जिदों का भ्रमण करेंगे।

कांवण यात्रा जुलूस मार्ग पर कहीं भी खुले में मांस आदि की बिक्री न होनेे पाये।यह भी निर्देश दिया कि सुनिश्चित करें कि मन्दिर, मस्जिदों पर डीजे, गीत-संगीत एवं नमाज आदि की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप ही हो,केवल धार्मिक गीत एवं भजन ही बजे। बैठक में विभिन्न समुदाय के धर्मगुरूओं केअलावा अन्य प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
