24.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर भाई से हुआ झगड़ा तो नाराज बहन ने फांसी लगाकर दे दी जान, शव देख परिवार में मची चीख-पुकार, पांचवी की छात्रा थी बच्ची
उत्तर प्रदेश

मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर भाई से हुआ झगड़ा तो नाराज बहन ने फांसी लगाकर दे दी जान, शव देख परिवार में मची चीख-पुकार, पांचवी की छात्रा थी बच्ची

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मोबाइल की लत बच्चों के लिए जानलेवा बन रही है। इंटरनेट पर गेम खेलने की लत घातक बीमारी साबित हो रही है। अब भाई-बहन के बीच मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद 10 साल की बच्ची ने फंदे से लटक जान दे दी। घटना के समय मां बाजार गई थीं और पिता ड्यूटी। अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद स्वजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।

मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर भाई से हुआ झगड़ा तो नाराज बहन ने फांसी लगाकर दे दी जान, शव देख परिवार में मची चीख-पुकार, पांचवी की छात्रा थी बच्ची
When there was a quarrel with the brother over playing the game on mobile, the angry sister hanged herself.

सिविल लाइन निवासी पूरन वर्मा की 10 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी मोबाइल पर गेम खेल रही थी। तभी बड़ा भाई पहुंचा और खुद गेम खेलने के लिए मोबाइल छीनने लगा। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। बड़े भाई ने मोबाइल छीन लिया और गेम खेलने लगा। इससे आहत लक्ष्मी कमरे में चली गई और मां की साड़ी का फंदा गले में डाल लटक गई। थोड़ी देर बाद खाना बना रही बड़ी बहन निशा जब कमरे के अंदर पहुंची, तो लक्ष्मी को लटके देखा, इसके बाद चीख-पुकार मच गई। स्वजन फंदे से नीचे उतार सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी में तैनात डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


बड़ी बहन निशा ने बताया कि लक्ष्मी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की होनहार छात्रा थी। पांच भाई बहनों में सबसे छोटी थी। घटना के समय मां बाजार खरीदारी करने गई थीं और पिता प्राइवेट ड्राइवर होने के चलते बाहर थे। स्वजन शव को लेकर अंतिम संस्कार करने चले गए। थानाध्यक्ष अनूप दुबे का कहना है कि घटना संज्ञान में नहीं है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- दो कारों में आमने सामने भिड़ंत में अधिवक्ता की मौत, छुट्टी पर दोस्त के साथ जा रहे थे गांव

City News Uttar Pradesh

कृषि विश्वविद्यालय में भेदभाव और भ्रष्टाचार का घोटाला: प्रमुख सचिव ने मांगी जवाबदेही

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश हुये भाउक : बोले “जनता का साथ न छोडूंगा मरते दम तक ” …

City News Uttar Pradesh

बढ़ते टैक्स और शर्तों पर सरकार का विरोध: व्यापारी महासंघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: मोदी सरकार ने किसानों को बनाया सशक्त एवं आत्मनिर्भर

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग आत्म निर्भर भारत की पहचान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़