City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- दो कारों में आमने सामने भिड़ंत में अधिवक्ता की मौत, छुट्टी पर दोस्त के साथ जा रहे थे गांव

  • रिपोर्ट – रबाब खान

बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र की तिंदवारी रोड के टोलागांव के पास रविवार सुबह इनोवा और आल्टो कार में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में अॉल्टो कार सवार प्रयागराज हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत हो गई है, जबकि सहायक रजिस्ट्रार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनोवा के चालक को भी मामूली चोटें आईं हैं। सहायक रजिस्ट्रार को कानपुर रेफर किया गया है।मूलरूप से हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा गांव निवासी जगदीश प्रसाद प्रयागराज हाईकोर्ट में सहायक रजिस्ट्रार हैं। वह पड़ोसे में रहने वाले अधिवक्ता कालिंदीपुर राजरूपपुर निवासी 45 वर्षीय अजय कुमार की अॉल्टो कार से गांव जा रहे थे। टोलागांव के पास सुबह सामने से आ रही इनोवा कार से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।पुलिस घायलों को बबेरू सीएचसी ले गई, जहां से अधिवक्ता अजय और जगदीश प्रसाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनोवा कार सवार कानपुर के यशोदा नगर निवासी बबलू का प्राथमिक उपचार किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले अजय कुमार ने दम तोड़ दिया।

डॉ. अभिषेक प्राणायामी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और जगदीश प्रसाद को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया है।घायल जगदीश के मौसेरे भाई शहर कोतवाली क्षेत्र के मथनाखेड़ा निवासी राजू हादसे की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि छुट्टी होने के चलते जगदीश गांव आ रहे थे क्योंकि माताजी की तबीयत कुछ खराब थी। उनके दोस्त अजय अपनी कार खुद चला रहे थे। बबेरू कोतवाल जयश्याम शुक्ल ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में लिए गए हैं। इनोवा चालक बबलू किसी काम से मर्का जा रहा था।

( शरद मिश्रा- संपादक )

(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माननीयों द्वारा सीएम को लिखे गए पत्रों की आख्या तत्काल भेजें: सभापति …

City News Uttar Pradesh

दीपावली की रौनक से सजा बांदा: रंग-रोगन, पुताई और सजावट का बाजार गुलज़ार

City News Uttar Pradesh

हैवानियत की हदें पार : बहरूपिए ने चार वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, ग्रामीणों ने पकड़ा

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें आपात काल के “कसक-मसक” को याद कर इसे बताया कलंक

Banda- कोरोना काल : स्कूलों में नहीं बटा भोजन तो कंहा गया राशन…

खेलते वक्त हुआ हादसा : गहरे कुएं में गिरकर मासूम की मौत, घर का एकलौता चिराग बुझने से पसरा मातम

ब्रेकिंग न्यूज़