23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
डीआईजी द्वारा निरीक्षण : मुख्तार की खातिरदारी में डिप्टी जेलर एंव चार वार्डन हुए निलंबित
उत्तर प्रदेश

डीआईजी द्वारा निरीक्षण : मुख्तार की खातिरदारी में डिप्टी जेलर एंव चार वार्डन हुए निलंबित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार में निरुद्ध बाहुबली मुख्तार अंसारी को जेल में राजसी सुविधाएं देने पर जेल के डिप्टी जेलर एंव चार वार्डन पर बड़ा एक्शन लेकर जंहा इन्हे निलंबित कर दिया गया, वहीं डीआईजी जेल नें भी बुधवार को यहां कारागार का निरीक्षण किया। डिप्टी जेलर के विरुद्ध यह एक्शन जेल में जांच करने गए डीएम एंव एसपी को मिली अनियमितता के बाद लिया गया।

डीआईजी द्वारा निरीक्षण : मुख्तार की खातिरदारी में डिप्टी जेलर एंव चार वार्डन हुए निलंबित
Inspection by DIG: Deputy jailer and four wardens suspended for the sake of Mukhtar

मंगलवार रात जिले के डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन ने जेल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में गंभीर अनियमितता देखी गई। जिसके बाद डिप्टी जेलर वीरेशवर प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया। जांच के बाद जिला शासन ने प्रशासन को पत्र लिखा। जिला प्रशासन के पत्र लिखने के बाद शासन द्वारा ये कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन को जेल के अंदर सुविधा संबंधी कई संदिग्ध सामान मिले हैं।

डीआईजी द्वारा निरीक्षण : मुख्तार की खातिरदारी में डिप्टी जेलर एंव चार वार्डन हुए निलंबित
Inspection by DIG: Deputy jailer and four wardens suspended for the sake of Mukhtar

बता दें कि योगी सरकार मुख्तार अंसारी पर लगातार सिकंजा कसते जा रही है। बीते दिनों सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें बाहर का खाना नहीं दिए जाने की मांग की थी। बताते हैं कि मुख्तार के लिये जेल में लजीज भोजन व्यवस्था थी।अभी पूर्व विधायक को बाहर का खाना दिया जा रहा है, जिसका आदेश कोर्ट द्वारा पूर्व में दिया गया था। डीआईजी नें जेल में मुख्तार अंसारी की बैरक का दो बार निरीक्षण किया। उनके द्वारा गहन जांच अभी देर शाम तक जारी रही।

डीआईजी द्वारा निरीक्षण : मुख्तार की खातिरदारी में डिप्टी जेलर एंव चार वार्डन हुए निलंबित
Inspection by DIG: Deputy jailer and four wardens suspended for the sake of Mukhtar

– चाबी न होने की वजह से हुई देरी

इसके बाद उन्होंने डीएम व एसपी से जाकर मुलाकात की। जिसमें उन्होंने बताया कि चाबी वहां पर न होने से अधिकारियों को गेट पर खड़ा रहना पड़ा है। चाबी को मंगवाने में करीब 10 से 12 मिनट का समय तो हमेशा लगता है। डीआइजी ने बताया कि छापेमारी के पहले डिप्टी जेलर जेल बंद करवाने के बाद वहां से चले गए थे। चाबी फीचर्स में जमा हो चुकी थी। वहां से चाबी मंगवाने व डिप्टी जेलर को आने में समय लगना पाया गया है। इसी स्थिति को उन्होंने दोनों अधिकारियों के सामने स्पष्ट किया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनंद सिंह नें कोविड कंट्रोल सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण ! …

जिला समन्वय निगरानी समिति की बैठक : विधायक प्रकाश ने विकास कार्यो पर दिया जोर…

City News Uttar Pradesh

खौफ की बंद कोठरी: चाकू, चीखें और मौत से भरी रात की कहानी, रिश्तों का खूनी विस्फोट

मौलाना नजीब अहमद एवं कुनबे नें अवैध तरीके से अर्जित की 10 हजार बीघा जमीन? राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की आशंका?

City News Uttar Pradesh Desk

महंगी यात्रा: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में चलने के लिए चुकाना होगा 3900 रुपये का टोल

दो बहनों व भाई की रहस्यमयी मौत, एक बहन की हालत गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़