24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
मुरादाबाद दंगे की फाइल पर अखिलेश का भाजपा पर करारा तंज, कहा - चुनाव आ गए हैं अब ऐसी रिपोर्ट आती रहेंगी
उत्तर प्रदेश

यूपी : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर और कानून व्यवस्था लचर

 

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को नगराम के भवानीखेडा गांव पहुँचे। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष व लोकतंत्र सेनानी रहे रामस्वरुपसिहं यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान सपा प्रमुख ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिजली संकट पर कहा कि सरकार को चिंता बिजली बिल वसूली की है, बिजली मंत्री कहते हैं कि आंधी तूफान में बिजली कारखाने, ट्रांसमिशन खराब हो गये हैं। जिससे बिजली संकट पैदा हो गया है।

यूपी : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर और कानून व्यवस्था लचर
Former Chief Minister Akhilesh Yadav’s big attack on Yogi government, said – Unemployment in the state is at its peak and law and order is weak

सरकार पांच साल में एक भी बिजली का कारखाना नहीं लगा सकी। प्रदेश की जनता को बिजली नहीं मिल रही है, जबकि बिल वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के एक मंत्री खुद गाड़ी चलाकर अस्पतालों के निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, दूसरे मंत्री कहते हैं कि कमा लो, मगर डकार मत लेना। अखिलेश यादव ने चंदौली की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रविवार को पुलिस एक व्यक्ति को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची। जब वह शख्स नहीं मिला तो पुलिस ने उसकी एक बहन को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन की हालत खराब है। ऐसी पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


लाउडस्पीकर की संख्या सरकार के पास है। किंतु कितने बेरोजगारो को नौकरी मिली, इसकी गिनती करने वाला कोई नहीं है। भाजपा सरकार मे पांच साल में बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला। क्रय केंद्रों पर किसानों का गेहूं नहीं तौला जा रहा है। सपा प्रमुख ने कहा, बीजेपी उनकी सरकार को मुस्लिमों और यादवों की सरकार बताती है। जबकि खुद बीजेपी सरकार में डीएम, थानेदार और अधिकारी सब एक ही जाति के हैं।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर बांदा में भाजपा का लगा सदस्यता मेगा कैंप, जुटी भीड़ ! …

City News Uttar Pradesh

वृद्ध दिवस पर सम्मानित हुये बुजुर्ग, पेंशन लाभ से खिले चेहरे …

ऑपरेशन त्रिनेत्र’ का कमाल: अतर्रा पुलिस ने 14 घंटे में सुलझाई ‘चोरी’ की गुत्थी

City News Uttar Pradesh Desk

पोस्टरों में अंकित किया जाए प्रकाशक का नाम: डीएम

City News Uttar Pradesh

”प्रोपेगेंडा फैलाने के ब्रांड एंबेसडर हैं अखिलेश’ यादव” : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले – भ्रष्टाचार और परिवारवाद ही सपा का डीएनए

City News Uttar Pradesh

केन नहर प्रणाली अब करेगी अठखेली : 1191 करोड़ मंजूर,अगले माह से काम होगा शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़