24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
माइक्रो डोनेशन के जरिए लोगों को अपनी विचारधारा से जोड़ेगी भाजयुमो, राहगीरों ने अभियान में बढ़-चढ़कर की भागीदारी
उत्तर प्रदेश

माइक्रो डोनेशन के जरिए लोगों को अपनी विचारधारा से जोड़ेगी भाजयुमो, राहगीरों ने अभियान में बढ़-चढ़कर की भागीदारी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा माइक्रोडोनेशन अभियान के जरिए लोगों को अपनी विचार धारा से जोड़ेगी। भाजपा जिला कार्यालय में बैठक के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अभियान के संबंध में लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाएं।

माइक्रो डोनेशन के जरिए लोगों को अपनी विचारधारा से जोड़ेगी भाजयुमो, राहगीरों ने अभियान में बढ़-चढ़कर की भागीदारी
BJYM will connect people with their ideology through micro-donation, passersby actively participated in the campaign

पीली कोठी स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को जिला प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो दुर्गेश शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं से माइक्रो डोनेशन अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। जिले के सभी 16 मंडलों को लक्ष्य देकर पूर्ण करने का आग्रह किया। बैठक में जिलाध्यक्ष भाजयुमो मोहित गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि माइक्रो डोनेशन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अपनी विचारधारा से जोड़ना ही इस अभियान का लक्ष्य है।

जिला महामंत्री संदीप द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रेश द्विवेदी, नवनीत गुप्ता, जिला मंत्री योगराज तिवारी, अनिल प्रजापति, सूरज दिनकर, जिला मीडिया प्रभारी आशीष पटेल, नगर अध्यक्ष उत्तरी राहुल द्विवेदी भाऊ, आशीष पाठक आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद बांदा नगर दक्षिणी मंडल ने सब्जी मंडी तिराहा में माइक्रो डोनेशन कैंप लगाया। जिला प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री दुर्गेश शुक्ला ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर राहगीरों ने भाजपा के अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। युवा मोर्चा नगर दक्षिणी के कार्यकर्ता निशांत खैरा, प्रज्वल चौरसिया, विनीत कृष्ण गुप्ता, अभिजीत चौरसिया आदि ने राहगीरों तथा डोर टू डोर जाकर पार्टी फंड में आनलाइन माइक्रो डोनेशन कराया।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कोरोना का बढ़ता कहर, लाक डाउन का भय, प्रवासी पुनः पैवेलियन की ओर !

मोहर्रम की 9वीं पर ताजियो का मिलाप: दहकते अंगारों में थिरके इंसान

विधायक प्रकाश की लोकप्रियता ‘सर्वे’ में ‘गगनचुंबी’: सदर सीट के फिर बनें ‘मजबूत’ दावेदार

City News Uttar Pradesh

सपा-कांग्रेस गठबंधन: राहुल की यात्रा यूपी पहुंचने से पहले घोषित होंगी सीटें

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई : जर्जर सड़कों के लिये मिले 28 करोड़ से अधिक

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: मोदी और योगी राजनीति के कर्मयोगी पुरोधा, छात्रों में भरा आत्मविश्वास

ब्रेकिंग न्यूज़