24.5 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता : सफाई कर्मियों पर दयालुता !
उत्तर प्रदेश

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता : सफाई कर्मियों पर दयालुता !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर शासन-प्रशासन पूरा जोर लगाए है। लाखों रुपये सफाई के नाम पर खर्च हो रहे हैं। बावजूद इसके मिशन की परिकल्पना साकार होती नहीं दिख रही है।

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता : सफाई कर्मियों पर दयालुता !
Swachh Bharat Mission sabotaged in Banda: kindness to sanitation workers !

ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। कर्मचारी गांव जाते ही नहीं। हालात यह हैं कि चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। और यह कर्मचारी अधिकारियों के यहां अपनी तैनाती कराकर चैन की नींद सो रहे हैं।

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता : सफाई कर्मियों पर दयालुता !
Swachh Bharat Mission sabotaged in Banda: kindness to sanitation workers !

उदाहरण स्वरूप विकासखंड बबेरू की 61 ग्राम पंचायतों व 18 राजस्व सहित 79 गांव में कुल 75 कर्मचारियों की तैनाती है। जिसमें 14 महिलाएं हैं। आंकड़े बताते हैं कि प्रतिमाह 25 लाख चार हजार 25 रुपये खर्च इन कर्मचारियों पर खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन, सफाई के नाम पर देखा जाए तो गांव में जिस तरह से गंदगी का अंबार लगा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सफाई कर्मियों की उपस्थिति कागजों में दर्ज कर ली जाती है। ग्रामीणों की मानें तो सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है।

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता : सफाई कर्मियों पर दयालुता !
Swachh Bharat Mission sabotaged in Banda: kindness to sanitation workers !

इसी तरह ग्राम पंचायत पंड़री की करीब चार हजार से अधिक की आबादी है। गांव में सफाई कर्मी नहीं आते। ग्रामीणों को गंदगी के बीच से गुजर कर आना जाना पड़ता है,बताते हैँ की जब अधिकारी ही सफाई कर्मचारियों को अपने आवासों पर तैनात किए हैं तो भला कौन सुनेगा ?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश के ‘नेतृत्व’ में निकली ‘ऐतिहासिक तिरंगा’ यात्रा: देशभक्ति के ‘रंग में रंगा’ शहर

City News Uttar Pradesh Desk

कांग्रेस का बागेश्वर धाम पर बड़ा वार: अंधविश्वास और ज़मीन कब्ज़ों पर उठी जांच की मांग

City News Uttar Pradesh

बांदा में गोवर्धन पूजा पर सीएम योगी से गौवंशों के संरक्षण की धरातलीय कामना

City News Uttar Pradesh

यूपी : हमीरपुर-जालौन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण, कहा- हरसंभव मदद करेगी सरकार …

पचहत्तर हजार तक बिक रहा दुंबा, 1.20 लाख में तोतापुरी, बकरा मंडी में रौनक

City News Uttar Pradesh

सरकारी योजना पर ब्रेक: टैक्स ने रोका पहिया, युवाओं ने खींचे हाथ, रिटायर्ड के ‘सहारे’ सिस्टम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़