23.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2022: कुंडा के सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला, गाड़ी के कांच टूटे, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव 2022: कुंडा के सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला, गाड़ी के कांच टूटे, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

  • { ब्यूरों रिपोर्ट }

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान के दौरान प्रतापगढ़ की हॉट सीट कुंडा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव पर उनके ही गांव मानिकपुर क्षेत्र करेती में उस समय हमला हुआ जब वह रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया समर्थक कुंडा के साके सरदार को देखकर भड़क गए। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। बताया गया कि साके सरदार आदि ने गुलशन पर हमला कर दिया। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. नितिन बंसल के मुताबिक गुलशन यादव पूरी तरह सुरक्षित अपने घर में है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष के साथ हल्की कहासुनी हुई थी। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।

यूपी चुनाव 2022: कुंडा के सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला, गाड़ी के कांच टूटे, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
UP Election 2022: Attack on Gulshan Yadav, SP candidate of Kunda, broken glass of car, Akhilesh Yadav tweeted

-प्रतापगढ़ में राजा भैया के खिलाफ लड़ रहे चुनाव

रविवार को मतदान के दौरान गुलशन पर हुए हमले की घटना के बाद प्रतापगढ़ के पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का कहना स्थिति शांतिपूर्ण है। हालांकि सच यह है कि राजा भैया और गुलशन के बीच तनाव के चलते इलाके में भी कई दिन से ऐसा ही माहौल दोनों के समर्थकों के बीच बना हुआ था। कई दिन पहले गुलशन यादव के काफिले को रोककर राजा भैया समर्थकों नारे लगाए थे जिसके बाद मारपीट की नौबत बन गई थी। पुलिस समय रहते पहुंच गई और दोनों तरफ के लोगों को अलग कर दिया वरना टकराव होने ही वाला था। इससे पहले दोनों उम्मीदवारों के वीडियो और आडियो वायरल होने से भी यह सीट यूपी में चर्चित हो गई थी। उल्लेखनीय है कि गुलशन यादव पहले राजा भैया के साथ थे लेकिन फिर उनके बीच खटास आ गई और वे एक-दूसरे के खिलाफ हो गए।

– कुंडा की कुंडी बयान से चर्चा में यह सीट

तीन रोज पहले अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ में जनसभा में कुंडा में कुंडी लगाने का बयान दिया था जिस पर राजा भैया ने पलटवार किया कि ऐसा करने वाला कोई माई का लाल अभी तक पैदा नहीं हुआ है। राजा भैया ने सीधे अखिलेश को चुनौती देते हुए कहा कि वह सरकार में नहीं आने वाले हैं, और न सरकार आने दूंगा।

…अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, कुंडा अब गुलशन से ही गुलशन होगा

यूपी चुनाव 2022: कुंडा के सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला, गाड़ी के कांच टूटे, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
Akhilesh Yadav tweeted, the swivel will now be Gulshan from Gulshan
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा में होगा “आया राम गया राम” : मयंक को साइकिल पर चढ़ाने का प्रयास ?

City News Uttar Pradesh

पति पर लगाया नामर्द होने का आरोप : रिपोर्ट के बाद डाक्टरों के पैनल द्वारा परीक्षण

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर यादव द्वारा होली पर पीडीए ‘एकता’ का संदेश: मजबूत करने की अपील

Russia Ukraine Crisis : भारतीय छात्रों का सुरक्षा कवच बना राष्ट्रीय ध्वज, स्वदेश लौटे बांदा के आलोक ने बताया- तिरंगा देख कुछ नहीं बोलती थी रूस की सेना

City News Uttar Pradesh

बांदा में योगी महाराज की साख दांव पर: पीडब्लूडी द्वारा गढ्ढा मुक्ति में तीन करोड़ का बंदर-बांट !

City News Uttar Pradesh

नरक चतुर्दशी पर घर के बाहर जलाया दीपक, पटाखों की भी गूंज औऱ लुफ्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़