31 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
नसीमुद्दीन स‍िद्दीकी बोले-मुस्‍ल‍िमों ने मुलायम को दी मौलाना की पदवी... उन्‍होंने पीएम मोदी को दे द‍िया आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश

नसीमुद्दीन स‍िद्दीकी बोले-मुस्‍ल‍िमों ने मुलायम को दी मौलाना की पदवी… उन्‍होंने पीएम मोदी को दे द‍िया आशीर्वाद

 

अंबेडकरनगर। कांग्रेस के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा, बसपा व भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को मुस्लिमों ने मौलाना का दर्जा दिया, लेकिन मुलायम ने भाजपा से दोस्ती कर मोदी को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। सपा सरकार ने बुनकरों का भरोसा तोड़ दिया। चुनाव के दौरान सपा ने वादा किया था कि सरकार बनने के बाद प्रदेश में बुनकरों का मीटर तोड़कर सरजू नदी अथवा अन्य नदियों में फेंक दिया जाएगा। सपा की सरकार बनने के बाद बुनकरों के पावरलूमों से मीटर तो नहीं फेंके गए, उल्टे बुनकरों को नदी में कूदने की नौबत आ गई। वह शनिवार को जलालपुर के वाजिदपुर में कांग्रेस प्रत्याशी डा. रागिनी पाठक के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

नसीमुद्दीन स‍िद्दीकी बोले-मुस्‍ल‍िमों ने मुलायम को दी मौलाना की पदवी... उन्‍होंने पीएम मोदी को दे द‍िया आशीर्वाद
Naseemuddin Siddiqui said – Muslims gave the title of Maulana to Mulayam … he blessed PM Modi

उन्होंने कहा कि मुझसे ज्यादा बसपा प्रमुख मायावती के विषय में कोई नहीं जानता। मायावती केवल रुपयों की भूखी हैं। उन्हें न ही देश और न जनता से कोई मतलब है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस पार्टी के मुखिया समेत अन्य बड़े व छोटे नेता झूठ बोलते हैं। भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है। इसके नेता झूठ बोलकर जनता को ठग रहे हैं।
कहा, भाजपा का एक विधायक महिला की हत्या करा रहा है और दूसरा मंत्री पुत्र किसानों को गाड़ियों से रौंद रहा है। दोनों पीड़ित परिवारों को कांग्रेस ने करोड़ों रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जिसने हर वर्ग और क्षेत्र में विकास करके दिखाया है। कांग्रेस प्रत्याशी डा. रागिनी पाठक को विधायक बनाएं और महिला हूं लड़ सकती हूं के नारे को चरितार्थ करने में मदद करें। जिलाध्यक्ष अमित वर्मा, आलोक पाठक, सुशील कुमार, राजकुमार गुप्त, नजरे आलम, महली राजभर मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : लुटेरी दुल्हन, प्रेमजाल फांस कर की शादी, जेवर व नकदी लेकर फरार …

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी ने बांदा पुलिस को दी सौगात: तिन्दवारी में बनेगा अग्निशमन केंद्र

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

बांदा में “बुर्ज” की आड़ से कजली मेला देखती थीं “नवाब की बेगमें” !

पूर्व विधायक दलजीत द्वारा सीएम योगी के सूखा सर्वे आदेश की प्रशंसा : मिलेगी राहत

City News Uttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश बोले- यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटें हारेगी भाजपा, बोले- बुलडोजर से अराजकता फैला रही भाजपा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़