City News Uttar Pradesh
बांदा में दिल दहलाने वाला हादसा, युवक को 50 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन, हुई दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश

दिल दहलाने वाला हादसा : युवक को 50 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन, हुई दर्दनाक मौत

 

बांदा। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की मौत हो गई। वह दुर्घटना करने वाले वाहन में फंसकर करीब 50 मीटर तक रोड में घिसटता चला गया। पहियों के निशान देखकर किसी चार पहिया वाहन से हादसा होने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

दिल दहलाने वाला हादसा, युवक को 50 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन, हुई दर्दनाक मौत
A heart-wrenching accident in Banda, the vehicle dragged the young man for 50 meters, died a painful death

बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पुनाहुर से बुधवार रात अज्ञात 35 वर्षीय युवक पैदल अतर्रा की ओर जा रहा था। रास्ते में पुनाहुर गांव के खंजा बाबा देव स्थान से एक मिलोमीटर पहले उसे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। आरोपित चालक ने भागने का प्रयास किया तो युवक वाहन में फंसकर करीब 50 मीटर तक रोड में घिसटता चला गया। राहगीरों ने सड़क में फैले खून को देखकर पुलिस को बिना सिर के शव पड़ा होने की सूचना दी। थाना निरीक्षक विजय सिंह ने रोड में उल्टा पड़े शव को सीधा कराया तो उसका सिर अंदर की ओर घुसा मिला।

Congress Add
लेकिन चेहरा व कमर आदि का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इससे मृतक की पहचान नहीं हो सकी। कपड़ों की तलाशी लेने पर मोबाइल व कोई आइडी आदि भी नहीं पाई गई। थाना निरीक्षक ने बताया कि शरीर में वह नीली जैकेट, नीली शर्ट, पीली व काले रंग की बनियान, नीले रंग की जींस पहने है। आरोपित चालक व दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। शिनाख्त होने पर आरोपित चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घर के बाहर पड़ा मिला मजदूर का शव:कटा मिला नाजुक अंग ग्रामीणों में तरह- तरह की चर्चा

City News Uttar Pradesh

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान: रामचरितमानस को बताया बकवास, बोले- पुस्तक पर लगना चाहिए प्रतिबंध

City News Uttar Pradesh

मालती बासू रहे सावधान: पार्टी के भितरघातियों का घेरा और डेरा डालो शुरू !

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश बंसल का अपराधियों पर तगड़ा प्रहार: ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ से तहस-नहस होगा अपराधी साम्राज्य !

अध्यक्ष मालती गुप्ता द्वारा ‘लाइब्रेरी’ का शिलान्यास: बांदा को मिलेगा ‘ज्ञान’ का ‘आधुनिक केंद्र’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश के बोल ने छुआ दिल: मंत्री नहीं, पुत्र हूँ आपका, जनता से संवाद में हुए ‘भावुक’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़