27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा: घर में घुसकर विवाहिता को दबंगों ने पीटा, नकदी व जेवर लूटने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश

घर में घुसकर विवाहिता को दबंगों ने पीटा, नकदी व जेवर लूटने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई गुहार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। छेड़खानी के मुकदमें से नाराज गांव के पांच लोगों ने घर में घुसकर विवाहिता व उसे स्वजन को की पिटाई कर दी। पीडि़ता का आरोप है कि हमलावरों ने जहां तमंचे की बट से घायल किया है वहीं नकदी व जेवर भी छीनकर ले गए हैं। आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाए।

बांदा: घर में घुसकर विवाहिता को दबंगों ने पीटा, नकदी व जेवर लूटने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई गुहार
Banda: After entering the house, the married woman was beaten up by the gangsters, accused of robbing cash and jewellery

मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी कार्यालय में गुहार लगाई है। उसने बताया कि 25 दिसंबर को वह अपने पिता के घर में कृषि कार्य संबंधी बात कर रही थी। आरोप लगाया कि गांव के पांच लोगों ने घर में घुसकर उसे बेइज्जत करने की नियत से घसीटना शुरू कर दिया। उनके गाली गलौज करने से मां व भाई बचाने आए तो तमंचों की बटों से उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। हमलावर उसकी सोने की जंजीर, कान की झुमकी, मोबाइल व दुकान की गोलक में सामान लाने के रखे 50 हजार रुपये छीनकर ले गए हैं।

Congress Addआरोपितों ने कुछ दिनों पहले भूरागढ़ में हुई छेडख़ानी की दर्ज शिकायत को लेकर उसके साथ घटना की है। ग्रामीणों के बचाने पर उनकी जान बची है। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी है। थाने में शिकायत करने पर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बढ़ते टैक्स और शर्तों पर सरकार का विरोध: व्यापारी महासंघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

घोसी उपचुनाव: सपा और भाजपा के बीच कांटे का रहा मुकाबला, 51 फीसदी पड़े वोट, इन समीकरणों से होगी जीत-हार

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: डंपर की रफ्तार ने ‘मां-बेटी’ की निगल ली ज़िंदगी, एक पल में ‘उजड़ा’ सबकुछ

City News Uttar Pradesh

प्रथम डोज संतृप्त में नरैनी ब्लाक अव्वल, अब तक 9.99 लाख लोगों ने लगवाए टीके

City News Uttar Pradesh

यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह : 108 पर फोन करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, ऑटो रिक्शा में हुआ प्रसव, नवजात की मौत …

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें खेल व्यवस्था की खोली पोल : जांच पर दिया जोर

ब्रेकिंग न्यूज़