26 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
वाहन चेकिंग में नायब तहसीलदार पर हमला, ट्रकों को छुड़ा ले गए बेख़ौफ़ मौरंग माफिया
उत्तर प्रदेश

वाहन चेकिंग में नायब तहसीलदार पर हमला, ट्रकों को छुड़ा ले गए बेख़ौफ़ मौरंग माफिया

 

महोबा। महोबा की हमीरपुर चुंगी पर मंगलवार की सुबह ओवरलोड वाहन की चेकिंग कर रहे नायब तहसीलदार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शिकायत पर एसडीएम ने मौरंग माफिया और ट्रक चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नायब तहसीलदार का आरोप है कि ओवरलोड ट्रकों को रोकने पर आठ-दस मौरंग खनन माफिया आ गए और घेरकर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है, वहीं घटनाक्रम का वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है।

वाहन चेकिंग में नायब तहसीलदार पर हमला, ट्रकों को छुड़ा ले गए बेख़ौफ़ मौरंग माफिया
Mahoba: Attack on Naib Tehsildar in vehicle checking, Maurang mafia took away trucks

महोबा सदर के नायब तहसीलदार पंकज कुमार गौतम और उनकी टीम मंगलवार की सुबह हमीरपुर चुंगी के पास ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। नायब तहसीलदार के अनुसार मंगलवार सुबह करीब पांच बजे टीम ने तीन ट्रकों को ओवरलोडिंग में पकड़ा और उनके खिलाफ लिखापढ़ी करने लगे। आरोप है कि इस बीच आठ से दस मौरंग खनन माफिया आ गए और अभद्रता करते हुए सरकारी गाड़ी में तोड़ फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उनपर और टीम पर हमला कर दिया। जांच टीम ने तीनों ट्रकों को कब्जे में लिया और तहसील ले आई। इस बीच हमलावर भी पीछे से तहसील पहुंच गए और नायब तहसीलदार का घेराव कर लिया। इसके बाद आरोपित तीनों ट्रकों को भी छुड़ा कर ले गए।


मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम जितेंद्र कुमार ने घटनाक्रम का वीडियो देखकर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने को आदेशित किया। उन्होंने बताया कि वीडियो से हमलावरों की पहचान करके मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल हमलावरों के नाम सामने नहीं आए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। नायब तसलीदार ने बताया कि आरोपित आठ से दस की संख्या में थे और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं, डंडों से हमला किया गया है। वहीं दूसरी ओर तहसील पहुंचे मौरंग माफिया का आरोप है कि वाहनों की लोडिंग का पैसा भरते हैं तो फिर कार्रवाई क्यों की। हम लोग शासन तक इसकी शिकायत करेंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर की रणनीति से ‘भाजपा व बसपा’ में ‘खलबली’ : सपा की ‘चाल’ से डगमगाए ‘समीकरण’

City News Uttar Pradesh

कमासिन का पन्नाह पावर हाउस नहीं दे रहा बिजली: निकम्मे पन की हो गई हद !

City News Uttar Pradesh

अपात्रों को रेवड़ी की तरह बांटे प्रधानमंत्री आवास, डीडीओ ने दो सचिव को किया निलंबित

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील मिशन 24 को चढ़ा रहे परवान : दे रहे मजबूती

City News Uttar Pradesh

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का ‘बजट’ पर कड़ा प्रहार: कहा- आंकड़ों का खेल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर !

City News Uttar Pradesh

एक्सप्रेस के नाम पर ‘पैसेंजर’ की रफ्तार: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में ‘टाइम-मार्जिन’ घोटाला ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़