- विनोद मिश्रा
बांदा। जयराम सिंह ग्राम गडरिया में अंबेडकर पार्क एवं बारात घर का निर्माण करायेंगे। इस घोषणा के साथ ही ग्रामीण इतने खुश हुये कि उनकी तालियों की गड़गड़ाहट स्वागतम-स्वागतम कर उठी।

तिंदवारी विधान सभा से बसपा के प्रबल संभावित प्रत्याशी जयराम सिंह बछेऊरा अपने चुनावी भ्रमण में जन आशिर्वाद के लिए जसपुरा ब्लाक के ग्राम गड़रिया पहुंचे तो ग्रामीणों का जमघट लग गया। जयराम जयराम आये की गूंज उठने लगी। जयराम सिंह नें गांव में बनें अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर ग्रामीणो नें अंबेडकर पार्क के साथ ही गांव में बारात घर निर्माण करवाये जाने की जरूरत पर बल दिया।बताया कि यह दोनों कार्य जनहित में बहुत जरूरी हैं।

बसपा नेता जयराम सिंह नें आश्वासन दिया कि जिला पंचायत के माध्यम से वह दोनों निर्माण कार्य स्वीकृत करा के पूरा करायेगे।
इसके साथ ही जयराम सिंह नें गांव में देहाती चौपाल लगाई। उपस्थिति सभी का खेती-किसानी और परिवार का हाल-चाल पूछा। उनसे राजनीतिक चरचा भी की। बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में मतदान करने की प्रेणना दी।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
