30.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
अस्पताल लाते समय बिगड़ी हालत, तड़प रही प्रसूता ने एंबुलेंस में जना बच्चा
उत्तर प्रदेश

अस्पताल लाते समय बिगड़ी हालत, तड़प रही प्रसूता ने एंबुलेंस में जना बच्चा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रसव पीड़ा से तड़प रही प्रसूता ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। ईएमटी और चालक ने परिजनों के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसे मिलाकर एंबुलेंस में छह बच्चों को प्रसूताओं ने जन्म दिया। प्रसव कराने वाले संबंधित ईएमटी और चालकों को प्रोत्साहन राशि के रूप में चेक दी गई।

– ईएमटी और चालक ने कराया प्रसव

108 और 102 एंबुलेंस जिले में संचालित है। यह एंबुलेंस मरीजों के साथ ही प्रसूताओं के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है। अतर्रा थाना क्षेत्र के लोधन पुरवा निवासी पूजा (24) पत्नी रामनरेश गुरुवार की रात प्रसव पीड़ा से परेशान थी। घरवालों ने 102 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस प्रसूता को लेकर अस्पताल जा रही थी, तभी प्रसव पीड़ा से प्रसूता छटपटाने लगी। चालक ने सड़क किनारे एंबुलेंस को खड़ी कर दिया। ईएमटी वीरेंद्र कुमार और चालक अमित कुमार ने महिला के परिजनों के सहयोग से उसका प्रसव कराया।

अस्पताल लाते समय बिगड़ी हालत, तड़प रही प्रसूता ने एंबुलेंस में जना बच्चा
Deteriorating condition brought to the hospital, the suffering maternity gave birth to a child in an ambulance

– ईएमटी और चालकों को दी गई प्रोत्साहन राशि

प्रसव के दौरान दोनो जच्चा-बच्चा स्वस्थ हो गए। उन्हें आवश्यक दवाएं भी मौके पर उपलब्ध कराई गईं। प्रोग्राम मैनेजर उमेश द्विवेदी ने बताया कि इसे मिलाकर एंबुलेंस में छह डिलेवरी हो चुकी हैं। ईएमटी को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 1100 और चालक को 180 रुपए का चेक दिया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुल की ‘सियासी जंग’ में पूर्व विधायक आनंद विधायक द्विवेदी पर ‘भारी’ ? लूट ली ‘वाह वाही’ !

City News Uttar Pradesh Desk

चित्रकूट का ‘न्यू वाटर पार्क’ बना ‘स्किन बर्निंग जोन’: जहर उगल रहा ‘पार्क’ का पानी, प्रशासन क्यों ‘खामोश’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

अपहरण और दुष्कर्म में दो अभियुक्तो को बीस-बीस साल की कैद और हुआ जुर्माना

आयुक्त का चला ‘डंडा’ : अफसरों पर गिरी गाज, योजनाओं में ‘तेजी’ के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘दहाड़’ से खलबली: सड़क पर ही खोल दी ‘भ्रष्टाचार’ की परतें, आरोपों का चक्रव्यूह टूटा !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील मिशन 24 को चढ़ा रहे परवान : दे रहे मजबूती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़