23.9 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उपभोक्ता फोरम : बीपीएल के विरुद्ध 14 लाख 57 हजार की जारी की रिकवरी
उत्तर प्रदेश

उपभोक्ता फोरम : बीपीएल के विरुद्ध 14 लाख 57 हजार की जारी की रिकवरी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने आदेश का अनुपालन न करने पर बीपीएल लिमिटेड के विरुद्ध 14 लाख 57 हजार की रिकवरी जारी की है।


मामला यह हुआ कि तत्कालीन पीठ के जिला जज/अध्यक्ष विक्रम जीत सिंह, सदस्य बाल गोविंद त्रिपाठी और सदस्या राम किशोरी की पीठ ने वादिनी कटरा निवासी प्रभा सक्सेना के मामले में मई 1996 को शिकायत स्वीकार करते हुए बीपीएल लिम टेड बैंगलोर, नई दिल्ली और कानपुर को आदेश दिया था कि विपक्षीगण 30 दिन के भीतर 12 हजार रुपए हर्जाना अदा करे। साथ ही इस अवधि में वादिनी की प्लेन फोटो कॉपी मशीन की सम्पूर्ण रिपेयरिंग कर चालू करे। ऐसा न करने पर 5 हजार प्रतिमाह की दर से हर्जाना अदा करना होगा। विपक्षी पार्टी ने राज्य आयोग में अपील दायर किया जो अनुपस्थिति में खारिज हो गई।

उपभोक्ता फोरम : बीपीएल के विरुद्ध 14 लाख 57 हजार की जारी की रिकवरी
आयोग ने न्यायहित मे बीपीएल लिमिटेड को नोटिस भेजा। विपक्षी पार्टी लगातार उपभोक्ता संरक्षण कानून के अंतर्गत जारी किए गए निर्णय का लोप कर रहा है। जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तूफानी प्रसाद और सदस्य अनिल कुमार चतुर्वेदी ने डिग्रीडर और वरीसान डॉक्टर अतुल सक्सेना के अधिवक्ता अशोक त्रिपाठी जीतू को अवमानना याचिका में सुना।फोरम ने कहा कि विपक्षी पार्टी लगातार निर्णय की अनदेखी कर रहे हैं।

आयोग द्वारा बीपीएल लिमटेड बंगलौर, अशोक भवन नई दिल्ली और बीपीएल लिमटेड स्वरूप नगर कानपुर के विरुद्ध उपभोक्ता संरक्षण कानून में संशोधन विधेयक के अनुसार संबंधित जिलाधिकारी बंगलोर, नई दिल्ली, कानपुर को वसूली वारंट जारी किया है । आदेशित किया है कि निर्णित धनराशि 14लाख 57 हजार वसूली भू राजस्व की भांति नियत तिथि 6दिसंबर के पूर्व नकद अथवा चेक से जमा कराए। यह जानकारी रीडर न्यायालय जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने दी।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अतिक्रमण के खिलाफ गर्जा बुलडोजर: जुर्माना और ध्वस्तीकरण की धमकी

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जमीनी नेता कल्लू सिंह राजपूत की ताजपोशी: जश्न का माहौल

City News Uttar Pradesh

मर्डर का खुलासा : पांच सौ (500) रुपये न देने पर दादी को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने हत्यारें नाती को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जेल में ही रहेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल: ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

अव्यवस्था की गंदी तस्वीर आई सामने : विधायक को निरीक्षण में चिकित्सक मिले नदारद, स्वीपर की नहीं है तैनाती

व्यापारी के बेटे के अपहरण की कोशिश नाकाम : बालक को बहला कर ले जा रहा था आरोपी

ब्रेकिंग न्यूज़