City News Uttar Pradesh
व्यापारी के बेटे के अपहरण की कोशिश नाकाम : बालक को बहला कर ले जा रहा था आरोपी
उत्तर प्रदेश

व्यापारी के बेटे के अपहरण की कोशिश नाकाम : बालक को बहला कर ले जा रहा था आरोपी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। फल व्यापारी के सात वर्षीय बालक को अपने साथ बहला फुसलाकर लिए जा रहे युवक को दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्चा चोरी और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। आपको बता दे, बबेरू तहसील के कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं तिराहे पर फल व्यापारी हनुमान साहू के पुत्र अभिनय साहू (7) शुक्रवार की शाम दुकान से कुछ दूरी पर खेल रहा था। तभी वहां आया युवक उसे बहला फुसलाकर ई रिक्शा में बैठाकर बस अड्डे ले गया।

व्यापारी के बेटे के अपहरण की कोशिश नाकाम : बालक को बहला कर ले जा रहा था आरोपी
Attempt to kidnap businessman’s son failed: the accused was taking the boy away

यहां रामबहोरी चाय वाले की दुकान में बालक को बैठाकर वह बस का इंतजार करने लगा। बस आने पर वह बालक का हाथ पकड़कर उसे बस में चढ़ाने लगा। इस पर अभिनय रोने लगा। शक होने पर दुकानदारों ने बालक और आरोपी को पकड़ लिया। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम लल्लू यादव (28) निवासी मर्का गांव बताया।


पुलिस ने अभिनय के पिता हनुमान साहू और मां सावित्री को थाने बुलाया। उनकी सुपुर्दगी में बालक को दे दिया। फल व्यापारी की तहरीर पर आरोपी लल्लू के खिलाफ बच्चा चोरी व अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कमासिन संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि बच्चा चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रसपा का प्रदर्शन : किसानों और महंगाई के मुद्दे पर दिया ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh

बेजुबानों को जिंदा दफनाने का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, डीएम ने जांच कमेटी की गठित

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड पर योगी सरकार ने दिखाई मेहरबानी, कृषि-पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं पर किया फोकस

समाधान दिवस में कमिश्नर व डीआईजी ने सुनीं शिकायतें: निस्तारण में तेज़ी लाने की हिदायत।

City News Uttar Pradesh

होली पर मिलावट का बाजार, सिस्टम लाचार: त्योहार की मिठास में खुलेआम बिक रहा जहर

City News Uttar Pradesh

ट्रेन की ठोकर लगने से आइटीआइ छात्र की मौत, कानपुर से वापस आ रहा था घर

ब्रेकिंग न्यूज़