27.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में पोलिंग पार्टियां रवाना: चार विधानसभाओं में बीस मई को होगी वोटिंग
उत्तर प्रदेश

बांदा में पोलिंग पार्टियां रवाना: चार विधानसभाओं में बीस मई को होगी वोटिंग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सोमवार को होने वाले पांचवें चरण के लिए मतदान की सारी तैयारियां पूरी क़र ली गयी है। रविवार को सभी मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियाँ और सुरक्षा कर्मी रवाना कर दिए गए है। प्रशासन ने सुरक्षा के साथ साथ शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। 20 मई को होने वाले मतदान के लिए मंडी समिति से पोलिंग पार्टी रवाना की गई।

बांदा में पोलिंग पार्टियां रवाना: चार विधानसभाओं में बीस मई को होगी वोटिंग
Polling parties leave in Banda: Voting will be held in four assemblies on May 20.

बांदा के मंडी समिति आज सुबह से ही पोलिंग पार्टियों के इकठ्ठा होने व अपनी ड्यूटी पत्र लेने का सिलसिला शुरू हो गया था। जनपद के सभी आला अधिकारी यहाँ पर मौजूद रहे। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नाग पाल और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने खुद पूरी तैयारियों का जायजा लिया।प्रसासन ने इसके लिए पूरे इंतजाम किए।

बांदा में पोलिंग पार्टियां रवाना: चार विधानसभाओं में बीस मई को होगी वोटिंग
Polling parties leave in Banda: Voting will be held in four assemblies on May 20.

जिलाधिकारी नें बताया की निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारियां पूरी क़र ली गईं है। किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने जनता से अपील की ज्यादा से ज्यादा संख्या में बाहर निकलकर निष्पक्ष मतदान करे।

बांदा में पोलिंग पार्टियां रवाना: चार विधानसभाओं में बीस मई को होगी वोटिंग
Polling parties leave in Banda: Voting will be held in four assemblies on May 20.

शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की आज शाम तक सभी मतदान केन्द्रों में सुरक्षा कर्मी पहुंच जायेंगे। मानिटरिंग के लिए मजिस्ट्रेट के साथ साथ व्यापक पैमाने पर सुरक्षा कर्मी अलग से तैनात रहेंगे,सुरक्षा में कोई भी कोताही नहीं होने दी जाएगी, ताकि शांति पूर्ण मतदान कराया जा सके।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : शातिर चोर हुआ गिरफ्तार, 16 मोबाइल फोन हुए बरामद

आईजी नें पुलिस की ली बैठक : अपराधों पर अंकुश के सख्त निर्देश …

प्रतापगढ़ में गरजे अखिलेश यादव : बोले- कुंडा वालों ऐसी कुंडी लगाओ कि फिर खुल न पाए, अन्याय की सीमा लांघ गए है कुछ लोग

City News Uttar Pradesh

अतिक्रमण पर प्रशासन का ‘गरजा’ बुलडोजर: मुख्य चौराहे पर ‘ध्वस्तीकरण’ से हड़कंप

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र प्रताप से विशेष भेंट : बोले शिकायतों के निस्तारण में फर्जी रिपोर्ट पर कड़ी कार्यवाई

बिजली विभाग का कारनामा: दिहाड़ी मजदूर दो माह में 1.72 लाख का बिल ठोंका

ब्रेकिंग न्यूज़