28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : तीन माह से वेतन के लाले, कैसे जले घर का चूल्हा …

– 118 कार्मिकों के साथ परिवार पालने का संकट
– आईटीआई डिप्लोमाधारक कर्मचारियों ने सेवा प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
– समस्या समाधान न होने पर 10 जुलाई को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक नहीं बल्कि तीन माह से रोडवेज में कार्यरत 118 कार्मिकों को वेतन न मिलने के कारण उनका परिवार भुखमरी की नौबत पर पहुंच गया है। हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को रोडवेज में कार्यरत आईटीआई डिपलोमाधारक कर्मचारियों ने सेवा प्रबंधक को ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि समस्या समाधान न हुआ तो 10 जुलाई को धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।


मालुम हो कि रोडवेज की विभिन्न कार्यशालाओं में 118 आईटीआई डिप्लोमाधारक कर्मी कार्यरत हैं। इन लोगों को तीन माह से अप्रैल, मई और जून माह का वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच रहा है। कई कर्मियों के घरों में चूल्हा जल पाना भी मुश्किल हो गया है। लोगों से कर्ज लेकर दो जून की रोटी का इंतजाम किया जा रहा है। शुक्रवार को सभी 118 कार्मिकों ने चित्रकूटधाम मंडल के सेवा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि आईटीआई कार्मिकों का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग लेवर का टेंडर निकालकर अपनी चहेती फर्म को टेंडर देकर इन कार्मिकों को हटाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। इसी कारण इन कार्मिकों का आर्थिक, मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न किया जा रहा है। कार्मिकों ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि उनका तीन माह का वेतन जल्द से जल्द दिलाया जाए ताकि वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।

ज्ञापन में मांग की गई है कि कार्यशालाओं में तैनात कार्मिकों का माह मार्च, अप्रैल एवं मई का अवशेष वेतन भुगतान किया जाए, कोविड लाकडाउन की अवधि माह मार्च, अप्रैल और मई 2020 में जिन कार्मिकों का भुगतान नहीं किया गया है अथवा कटौती की गई है, उनकी सूची के आधार पर अवैध कटौत्ी निरस्त करते हुए भुगतान किया जाए। यह भी कहा गया है कि कार्मिकों की जिनकी प्रतीक्षा समय पूरा हो गया है, उनकी वेतन वृद्धि उसी तिथि से लगाई जाए तथा उसका अवशेष एरियर भुगतान किया जाए। कार्यरत कर्मचारियों को परिचय पत्र अथवा लाकडाउन आदि की स्थिति में ड्यूटी में आने-जाने के लिए ड्यूटी परिचय पत्र जारी किए जाएं। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में घायल होने वाले या अकाल मौत का शिकार होने की दशा में सामाजिक सुरक्षा के लिए ईपीएफ की तरह सभी कर्मचारियों का ग्रुप इंश्योरेंश कराया जाए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के अलावा सभी कार्मिक मौजूद रहे। चेतावनी दी है कि अगर कार्रर्वइा नहीं की गई तो 10 जुलाई को कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला जज का शव फंदे से लटका मिला: 24 साल की उम्र में ज्योत्सना बनी थीं सिविल जज, अब चार साल बाद मौत

City News Uttar Pradesh

महोबा में कारोबारी से चार करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार: विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

City News Uttar Pradesh

यूपी : जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहा- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा, भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी पर कसा तंज, बुलडोजर बाबा अब खाली होकर ‘बुल और डॉग’ से खेलेंगे

City News Uttar Pradesh

सजा सुनते ही रो पड़ा माफिया डान : गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा

City News Uttar Pradesh

किसानों की आफत : सूखे के छाये काले बादल, खेती बर्बाद ! …

ब्रेकिंग न्यूज़