31.1 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : विधायक जी की कुंभकर्णी नींद टूटी,जनता आश्चर्य में डूबी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू विधान सभा के लोग खुश हैं, क्योकि चार साल से अधिक समय से जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति कुम्भकर्णी नींद में सो से रहे क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा जनता के “जागो प्यारे जागो” के करुण अंतरंनाद से जग गये। आश्चर्य की बात यह की शिकायतों का मौक़ा मुआना भी किया। विधायक कुशवाहा के इस रूप को देख जनता “दांतो तले उंगली दबाने लगी”!


दरअसल खबर का मूल तत्व यह है की लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रहे क्षेत्र बाशिदे विधायक के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। बिजली- पानी संकट और जर्जर सड़क का हवाला देकर कहा कि बच्चे पढ़ाई तक नहीं कर पा रहे हैं। शिकायतों का अंबार देख चिंतित मुद्रा में विधायक मौके पर पहुंचे और हालात से वाकिफ हुए। विधायक ने एसडीओ से वार्ता कर बिजली समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन आश्चर्य में डूबी जनता को दिया।

लोगों की शिकायत पर चंद्रपाल कुशवाहा कस्बे के बाहरी मोहल्लों व सटे हुए गांवों का जायजा लेने भी पहुंचे। गायत्री मंदिर नहर पटरी के पास रह रहे करीब एक सौ से अधिक परिवारों से मुलाकात की और समस्याएं जानीं। मोहल्लेवासियों ने बिजली व सड़क की समस्या बताई। कहा कि सड़क न होने से बरसात होने पर निकलना दूभर है। बिजली की समस्या सबसे जटिल है। केरोसिन का तेल मिलना बंद हो गया है। महंगाई में सरसों का तेल जलाकर उजाला करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है।

स्थानीय राजू मिस्त्री, कृष्णदत्त द्विवेदी, मनमोहन फौजी, ललित प्रजापति, राजकुमार सोनी, रामबली प्रजापति, रघुराज समेत करीब 50 से अधिक लोगों ने विधायक से बिजली के खंभे लगवाकर आपूर्ति सुनिश्चित करने व आरसीसी मार्ग बनवाने की मांग की। विधायक कुशवाहा ने अधिकारियों को बुलाकर समस्या का निस्तारण शीघ्र करायागें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नशे में धुत अधीक्षक द्वारा महिला से अभद्रता : स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल ?

लघु सिंचाई विभाग की दादागिरी: बसहरी में मानक की अनदेखी कर तालाब जीर्णोद्धार

City News Uttar Pradesh

Banda : गोशाला की जाली कटी, भूखे पशुओं ऩे चरा खेत, पड़े बीमार…

झाड़ियों में रोता मिला नवजात शिशु : पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

बांदा में खाद किसानों के लिये बनी “खलनायक” : डीएम दीपा व्यवस्था के लिये बनी “नायक”

City News Uttar Pradesh

पत्नी से हुआ झगड़ा : नाराज पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

ब्रेकिंग न्यूज़