28.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड : बकस्वाहा जंगल को काटने पर एनजीटी ने लगाई रोक, कुछ दिन पहले बिड़ला ग्रुप से मांगा था जवाब …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में हीरा खदान के लिए बकस्वाहा जंगल के दो लाख से ज्यादा हरे-भरे पेड़ बचाने के लिए पर्यावरण प्रेमियों की मेहनत अब रंग लाई है। एनजीटी ने बकस्वाहा के जंगल काटने पर रोक लगा दी है। पेड़ों को कटने से बचाने के लिए पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पांच जून को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में याचिका दायर की थी।


बता दें कि एनजीटी ने हीरा खनन योजना में शामिल बिड़ला ग्रुप की माइनिंग कंपनी को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा था। एनजीटी ने जंगल कटने से होने वाले पर्यावरणीय प्रभाव की आकलन की रिपोर्ट भी माइनिंग कंपनी से तलब की  थी।

बुंदेलखंड के मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बकस्वाहा जंगल मेें हीरा परियोजना लागू की जा रही है। मध्यप्रदेश की सरकार ने बकस्वाहा में लगभग 382 हेक्टेयर जंगली भूमि हीरा खनन के लिए देश की नामचीन कंपनी एक्सल माइनिंग इंडस्ट्रीज को 50 साल के पट्टे पर दी है।


यह कंपनी बिड़ला ग्रुप की है। दिल्ली के पीजी नाथ पांडेय व रजत भार्गव ने अधिवक्ता प्रभात यादव के माध्यम से याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट में पहले ही इस मुद्दे पर नेहा सिंह रिट दायर कर चुकी हैं। उनके अधिवक्ता प्रीत सिंह हैं।


एनजीटी में दायर याचिका में कहा गया था कि हीरा खनन परियोजना से बायलाजिकल पर्यावरण को क्षति पहुंचने की आशंका है। मांग की गई कि बकस्वाहा जंगल में हीरा खनन के लिए पर्यावरण क्लीयरेंस (अनापत्ति प्रमाणपत्र) न दिया जाए। हालांकि, माइनिंग कंपनी पहल से ही यह दावा कर रही थी कि हीरा खनन परियोजना से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि परियोजना में 2.15 लाख पेड़-पौधे काटने की तैयारी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलवा तेरा जलवा : बुंदेलखंड के 979 गांवों में महिलाओ की सरकार …

बांदा में भीषण मार्ग दुर्घटना : तीन की हुई मौत, एक कानपुर रेफर

City News Uttar Pradesh

बांदा: पेट दर्द पर डाक्टर के पास पहुंची महिला, इंजेक्शन लगाते समय कमर के अंदर टूटी सूई, अस्पताल में मचा हंगामा

योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण : प्रधानमंत्री मोदी के साथ 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे साक्षी, उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख उद्योगपति आमंत्रित

बर्गर लैंड अग्निकांड के पीड़ितों से मिले विधायक प्रकाश : हर संभव मदद का दिया आश्वासन

बसपा कार्यकारिणी की बैठक में फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं मायावती: आकाश आनंद का भी कद बढ़ा

ब्रेकिंग न्यूज़