

- विनोद मिश्रा
बांदा। “काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, पैसा खर्च हो और गुणवत्ता भी झलके !” डीएम जे. रीभा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों को ‘दो टूक’ लहजे में चेताया। शासन से रिलीज धन को समय से खर्च करने, योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने और निर्माण की गुणवत्ता में कोई समझौता न करने का सख्त निर्देश दिया।

बैठक में राजकीय निर्माण निगम को बांदा ट्रांजिट हॉस्टल और मेडिकल कॉलेज में 100 बेड ट्रॉपिकल केयर ब्लॉक के निर्माण को प्राथमिकता से पूरा करने का आदेश दिया गया। बबेरू विद्युत उपकेंद्र, बिसंडा, अतर्रा, बबेरू में वाटर सप्लाई, और बबेरू बस स्टेशन के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। बैठक में बिना सूचना गैरहाजिर सीएनडीएस समेत अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अफसरों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। डीएम ने दो टूक कहा, जो अफसर काम को लेकर गंभीर नहीं हैं, उनके खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में गौराबाबा मंदिर और कालिंजर किले के पास पर्यटन सुविधाओं की समीक्षा में डीएम ने समय पर काम पूरा करने पर ज़ोर दिया। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत इंटर कॉलेजों के निर्माण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति भी तेज़ करने के निर्देश दिए गए। केन कैनाल विभाग को यमुना नदी के अंतर्गत कटान रोकने के लिए चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा गया। डीएम ने दो टूक संदेश देते हुए कहा “विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होगा। शासन से आया पैसा समय से खर्च हो और परिणाम ज़मीन पर दिखे यही प्राथमिकता होनी चाहिए।”
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
