
- विनोद मिश्रा
मिर्जापुर। जल शक्ति राज्य मंत्री विधानसभा मझवां उपचुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में “जन संपर्क की चुनावी मथानी” मथ रहे हैं। मतदाताओं में आकर्षण का केंद्र से बन गये हैं।

मंत्री रामकेश रविवार को मझवाँ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्या के समर्थन में मण्डल कछवाँ के बरैनी, जौसरा, सिनाहार व अन्य विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसम्पर्क किया। जनता जनार्दन से भाजपा प्रत्याशी को विजयश्री का आशीष मंगा।

हर बूथ पर कमल खिलाने का आह्वान किया। जनसंपर्क के दौरान कस्बों गांवों में मीटिंग भी करके जन समस्याओं को सुनते हैं।साथ ही रणनीति भी बनाते हैं।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुये राज्य मंत्री रामकेश नें कहा मजबूत इरादा एवं अटल संकल्प हैं की हर बूथ पर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा की जन जन की ऊर्जा साफ बयां कर रही है कि मझवाँ के सभी बूथों पर कमल खिलाने एवं विकसित,समृद्ध उत्तर प्रदेश का संकल्प पूर्ण करने हेतु जनता पूर्ण रूप से तैयार है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
