24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
मायावती पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला: कहा- भाजपा आफिस से तय होते हैं बसपा के टिकट
उत्तर प्रदेशराजनीति

मायावती पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला: कहा- भाजपा आफिस से तय होते हैं बसपा के टिकट, जीतने के लिए नहीं बल्कि…

  • ब्यूरो रिपोर्ट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलने के साथ ही बसपा को भी घेरे में लिया है। अखिलेश यादव ने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी को हराने के लिए बसपा भी भाजपा की मदद करती है। भाजपा कार्यालय में ही बसपा के प्रत्याशी तय होते हैं।


सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को महमूदाबाद के पोखरा कला में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा के भाई व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा के प्रत्याशी भाजपा कार्यालय से तय होते हैं। वह भी जीतने के लिए नहीं बल्कि सपा को हराने के लिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में भी भाजपा ने रणनीति बनाकर हराया। हम तो महमूदाबाद, सीतापुर, महोली में कम वोटों से हारे और बाराबंकी के कुर्सी में जीतते-जीतते हारे। हिसाब लगाओ अगर साढ़े तीन लाख मत और मिल गए होते सपा की सरकार होती।

मायावती पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला: कहा- भाजपा आफिस से तय होते हैं बसपा के टिकट
Akhilesh Yadav’s big attack on Mayawati: Said- BSP tickets are decided from BJP office

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि गुजरात वालों ने देश के साथ धोखा किया है। गुजरात और उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर जातीय जनगणना नहीं कराती है तो समाज में भेदभाव बढ़ता जाएगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के रामराज्य लाने के दावे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि समाजवाद से ही रामराज्य की शुरुआत होती है। हमें समाजवाद विरासत में मिला है। इस शब्द का मतलब जिन्हें समझ में नहीं आता है उन्हें समझा भी नहीं सकते। खासतौर पर सबका साथ-सबका विकास की बातें करने वालों को।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिलाधिकारी से व्यापारियों ने की खाद्य निरीक्षक द्वारा अवैध वसूली की शिकायत, डीएम ने एडीएम को सौंपी जांच

शिक्षक एमएलसी चुनाव : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें दिया जीत का मंत्र

शिक्षकों द्वारा छात्र को किया गया सम्मानित: की गई उज्जवल भविष्य की कामना

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश द्वारा पंचायत भवन एंव सीसी रोड का लोकार्पण : जीता दिल

बांदा : दिनदहाड़े बाइक सवार किसान को डंडों से पीटकर लूटा, जमीन के विवाद हमले की बात आई सामने …

City News Uttar Pradesh

महाराज का ‘राजतिलक’ : पीएम मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मौर्य व पाठक बने डिप्टी सीएम

ब्रेकिंग न्यूज़