City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : सास-ससुर ने दुल्हन पर लगाया डायन होने का आरोप, दो साल तक किया था ओझा के हवाले …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

सोनभद्र। जिले के पिछड़े इलाकों में डायन और भूत प्रेत और बाधाओं को लेकर घटनाएं कोई नई नहीं हैं। इस बार एक दुल्हन को दो साल तक ओझा के हवाले भूत उतारने के लिए करने के बाद भूत काबू नहीं हुआ तो उसे घर से निकालने का आरोप सामने आया है।


स्थानीय थाना म्योरपुर अंतर्गत ग्राम रास पहरी ब्याही की शादी चार साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद मात्र एक साल बाद ही पीड़िता के सास ससुर ने दुल्हन को डायन होने का आरोप लगाकर उत्पीड़न करते रहे। पास पड़ोस के कई ओझाओं से जांच भी कराया लेकिन दुल्हन का प्रेत नहीं जा सका। पीड़िता के साथ ससुर ने विवाहिता को घाघरी ग्राम के एक ओझा के यहां दो साल तक भूत भगाने के लिए छोड़ दिया। विवाहिता से ओझा घर का काम करा था और भोजन देता रहा। दो साल तक भूत नहीं भाग पाया तो परिजनों को सौंप दिया।


अबला विवाहिता अपने पति सास ससुर द्वारा दिया जाने वाला यातना भी सहती रही। लड़की पक्ष के परिजनों ने इसका विरोध किया तो विवाहिता के साथ ससुर ने उक्त विवाहिता के घर से भगा दिया। पीड़िता आठ माह से मायके में अपने मां-बाप के यहां रहते हुए स्थानीय थाना म्योरपुर में अपने पति सास ससुर के खिलाफ एक तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं थानाअध्यक्ष ने मामले की जांच कर दोषियों को दंड देने का आश्वासन दिया है


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धान के खेत में शराब पार्टी : सुबह खेत में लाश मिलने से मचा हड़कंप

सूर्य देवता का आशिर्वाद मंडल पावर कार्पोरशन करेगा ग्रहण : संकट का होगा निदान !

City News Uttar Pradesh

यूपी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में दिए संकेत, आजमगढ़ का नाम अब हो सकता आर्यमगढ़

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें संभावित बाढ़ तैयारी एवं बचाव की किया समीक्षा : दिये कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक ई-रिक्शा पर बैठ कर पहुंचे बांदा जेल, माफिया मुख्तार अंसारी से आधा घंटे तक हुई गुफ्तगू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़