24.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

भूख और बेबसी : मासूम को गोद में लेकर कुएं में कूदी मजदूर की पत्नी, बच्चे की मौत, महिला गंभीर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गरीबी औऱ भूखे पेट की ज्वाला, हाय तूने क्या करवा डाला। दिलों को मर्माहत कर देने वाली यह खबर है। जिले के नरैनी क्षेत्र में आर्थिक तंगी से जूझ रही प्रवासी मजदूर की पत्नी ने मासूम बच्चे को गोद में लेकर कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गांव के लोगों ने मिलकर मां-बेटे को मशक्कत कर कुएं से बाहर निकाला। बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।


तहसील क्षेत्र के पथरा गांव निवासी राकेश कुमार वर्मा की पत्नी कलावती सुबह लगभग साढ़े 8 बजे अपने 8 माह के मासूम बच्चे शिवम को गोद में लेकर घर के पास बने कुएं में कूद गई। पास में मौजूद लोगों ने महिला को कुएं में कूदते देखा तो हड़कंप मच गया। शोर सुन मौक पर भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन कई युवक कुएं में उतर गए और मोटा रस्सा बांधकर आधा घंटे की मशक्कत कर मां-बेटे को बाहर निकाल लिया।


इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से मां-बेटे को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। यहां से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।


बताया गया कि कोरोना काल के चलते काम न मिल पाने से परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब चल रही है। पीड़ित राकेश वर्मा ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। आर्थिक हालत खराब है लेकिन पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साप्ताहिक बंदी का ‘कानून’ कागजों में दफन: बाजार टनाटन, सुविधा शुल्क से नियमों की हत्या !

चित्रकूट में पूर्व विधायक आनंद शुक्ला का ‘सियासी’ विस्फोट: गठबंधन विधायक को बताया ‘नकारा’ !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम जे. रीभा के औचक निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप: खामियां देख भड़कीं

City News Uttar Pradesh

अवधेश राय हत्याकांड: माफिया मुख्तार अंसारी की नहीं हो सकी ऑनलाइन पेशी, अब 20 से शुरू होगी बहस पर सुनवाई

Banda : कोरोना का बढ़ता कहर, लाक डाउन का भय, प्रवासी पुनः पैवेलियन की ओर !

नगर निकाय उपचुनाव संपन्न: मतपेटियों में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़