City News Uttar Pradesh
बांदा में 'बालू खनन' का खुला 'रहस्य': कैमरे रहे बंद औऱ माफियाओं की चांदी !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में ‘बालू खनन’ का खुला ‘रहस्य’: कैमरे रहे बंद औऱ माफियाओं की चांदी !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केन नदी “मर” रही है और “सरकार व जिला प्रशासन आंखें मूंदे तमाशा” देखता है ! “निगरानी” के नाम पर खदानों में लगाए गए “सीसीटीवी कैमरे महज दिखावा” होते हैं। यह “कैमरे प्रशासन की निगरानी में नहीं, खदान संचालकों की मर्जी से चलते” हैं। जब “लूटना” होता है तो “कैमरे का स्विच ऑफ और जब दिखावा” करना होता है तो ऑन। यही है “बांदा में खनन की निगरानी का कड़वा सच”।बांदा में 'बालू खनन' का खुला 'रहस्य': कैमरे रहे बंद औऱ माफियाओं की चांदी ! नियम-कायदे सिर्फ “कागजों” में हैं। शाम छह बजे के बाद “खनन प्रतिबंधित” है, नदी की धारा में “खनन अपराध” है, “सक्शन मशीन पाप” है, लेकिन “हकीकत में रात के अंधेरे में केन की छाती पर जेसीबी गरजती” हैं। 20 से अधिक खदानों में दिन में “नियमों का नाटक और रात में खुली लूट” होती है।बांदा में 'बालू खनन' का खुला 'रहस्य': कैमरे रहे बंद औऱ माफियाओं की चांदी ! बहादुरपुर स्योढ़ा की खदान ने तो “पूरे सिस्टम को नंगा” कर दिया। गाटा संख्या 300 एम और 316 एम के बाहर, सीधे “नदी की जलधारा में खनन” होता रहा और “प्रशासन को भनक तक नहीं” लगी। जांच में खुद पुष्टि हुई कि “कैमरे कई बार बंद” किए गए। सवाल यह है कि “कैमरे बंद होने पर किस अधिकारी ने नोटिस” लिया ? किसकी जिम्मेदारी तय हुई ? “जुर्माने का आदेश देकर खानापूर्ति” कर दी गई, लेकिन “मिलीभगत पर पर्दा डाल” दिया गया।बांदा में 'बालू खनन' का खुला 'रहस्य': कैमरे रहे बंद औऱ माफियाओं की चांदी ! यदि एनजीटी का “डंडा” न चलता तो यह “लूट” कभी सामने ही न आती। यह साफ है कि बिना “अधिकारियों की शह के नदी में मानक से कई गुना गहरे गड्ढे नहीं खोदे” जा सकते। सरकार राजस्व का “ढिंढोरा” पीटती है, लेकिन “केन की कीमत पर वसूले गए इस राजस्व में कितने लोगों की जेबें गर्म” हो रही हैं, यह बताने वाला कोई नहीं। “जिले में खनन विभाग है, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड है, राजस्व अमला है, लेकिन केन आज भी अनाथ” है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डाक्टर नीलम सिंह और सेवर्स आफ लाइफ ने जच्चा-बच्चा की बचाई जान, सफल आपरेशन को दिया अंजाम

रंग ला रही है चित्रकूटधाम मंडलायुक्त की मुहिम

City News Uttar Pradesh

बांदा की सियासत में ‘भटकती आत्मा’ की एंट्री, ‘पर्यटन नेता’ को ठिकाने की तलाश !

City News Uttar Pradesh Desk

डाकू गौरी का प्रमोशन : साढ़े पांच लाख के इनाम से गया नवाजा …

City News Uttar Pradesh

बांदा डिपो की नादानी से प्रयागराज पहुंचने की सेवायें हुई बाधित : यात्रियों को आर्थिक क्षति

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें दिया लिफ्ट कैनाल का तोहफा: बांदा के 17 गांव सिंचाई से होंगे लाभान्वित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़