
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की “संवेदनशील पहल” से जिले के “हजारों नौनिहालों को बड़ी राहत” मिलने जा रही है। डीएम पुलकित गर्ग के प्रयास से अब “प्राथमिक विद्यालयों तक जाने वाले ऊबड़-खाबड़, कीचड़ भरे और फिसलन भरे रास्ते इतिहास” बन जाएंगे। बरसात में बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए कीचड़ और पानी से भरे रास्तों से गुजरना पड़ता था, जिसमें गिरकर “चोटिल होने का डर” बना रहता था।
जिलाधिकारी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए 14 परिषदीय विद्यालयों के संपर्क मार्गों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की योजना शुरू कराई है। डीएम की इस पहल से लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। इन मार्गों को जिला पंचायत तीन करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पक्का करेगा। योजना का शुभारंभ मानिकपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गोपीपुर से किया गया है, जहां 110 मीटर लंबी सड़क 10 लाख रुपये से बनाकर विद्यालय को मुख्य मार्ग से जोड़ दिया गया है। इस विद्यालय में 114 बच्चे पंजीकृत हैं।
डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि गोपीपुर के अलावा मानिकपुर के दो, सदर के “चार और पहाड़ी” के “आठ विद्यालयों” के मार्गों को पक्का किया जाएगा। साथ ही डीएम पुलकित गर्ग ने कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स के तहत विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, शौचालय,जलापूर्ति और टायलिंग जैसे कार्यों को भी तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
