
- शरद मिश्रा
बांदा। मंडल के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज के कर्मठ प्राचार्य सुनील कौशल के प्रयास से बच्चों के इलाज को लेकर बड़ी पहल शुरू हो गई है। गंभीर हालत में पहुंचने वाले बाल रोगियों के लिए अब अलग ‘पीडियाट्रिक इमरजेंसी’ की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे ‘बच्चों को तत्काल चिकित्सकीय निगरानी और उपचार’ मिल सकेगा।
नई व्यवस्था शुरू होने के बाद यहां प्रतिदिन करीब 15 से 20 बाल रोगियों को भर्ती किया जा रहा है जिन्हें स्थिति सामान्य होने पर संबंधित वार्डों में शिफ्ट कर दिया जाता है। मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई बाल रोग इमरजेंसी में फिलहाल मॉनिटर और ऑक्सीजन की सुविधा से युक्त ‘पांच बेड’ लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य ऐसे बच्चों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना है, जिन्हें आपात स्थिति में ‘चिकित्सकीय निगरानी’ की जरूरत होती है।
इस नई इमरजेंसी सुविधा का लाभ केवल बांदा और चित्रकूटधाम मंडल के जिलों तक सीमित नहीं है। यहां बांदा, चित्रकूट, महोबा के साथ मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर से भी ‘बाल रोगी उपचार’ के लिए पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन 15 से 20 बच्चों के इमरजेंसी में आने से इस ‘सुविधा की जरूरत और उपयोगिता का अंदाजा’ लगाया जा सकता है। वर्तमान समय में बाल रोग इमरजेंसी में सबसे अधिक झटके और डायरिया से संबंधित मरीज पहुंच रहे हैं।
बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ‘तत्काल चिकित्सकीय निगरानी’ में लिया जा रहा है। ‘पांच बेड से शुरू हुई यह व्यवस्था भविष्य में मरीजों की जरूरत के अनुसार विस्तारित’ की जा सकती है। ‘मेडिकल कॉलेज की बाल रोग ओपीडी’ में भी ‘मरीजों का भारी दबाव’ है। ‘मंडल के चारों जिलों से प्रतिदिन करीब 1400 से 1500 मरीज ओपीडी’ में पहुंच रहे हैं। ऐसे में अलग बाल रोग इमरजेंसी शुरू होने से गंभीर बच्चों को सामान्य ‘ओपीडी की भीड़ से अलग कर तत्काल उपचार’ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
