28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने '24 गावों' का 'बदल' दिया 'भविष्य': खुशी में झूम उठे गांव, खर्च होगें 8.92 करोड़
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मंत्री रामकेश ने ’24 गावों’ का ‘बदल’ दिया ‘भविष्य’: खुशी में झूम उठे गांव, खर्च होगें 8.92 करोड़

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चुनावी साल से पहले ‘योगी सरकार’ ने तिंदवारी क्षेत्र को ‘एक और बड़ी सौगात’ दे दी है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की ‘जिद और पैरवी’ ने तिंदवारी क्षेत्र की ‘सबसे बड़ी समस्या’ का ‘स्थायी समाधान’ कर दिया है। 8 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से पचुल्ला नाले पर 45 मीटर लंबा पक्का पुल बनने जा रहा है। ये सिर्फ पुल नहीं, बल्कि लुकतरा, छहरांव,पचुल्ला समेत 24 गांवों के 50 हजार वोटरों के लिए ‘विकास का पुल’ है।

मंत्री रामकेश ने '24 गावों' का 'बदल' दिया 'भविष्य': खुशी में झूम उठे गांव, खर्च होगें 8.92 करोड़पिछली सरकारों में चहितारा-पचुल्ला मार्ग पर बना रपटा हर मानसून में केन की बाढ़ में डूब जाता था। नतीजा: ये 24 गांव 3-4 महीने तक जिला और तहसील मुख्यालय से कट जाते थे। स्कूली बच्चे नाव से स्कूल जाते थे, मरीज बीच रास्ते दम तोड़ देते थे और किसानों की फसल मंडी नहीं पहुंच पाती थी। लेकिन ‘तब के जनप्रतिनिधि सिर्फ वादे’ करते रहे।

मंत्री रामकेश ने '24 गावों' का 'बदल' दिया 'भविष्य': खुशी में झूम उठे गांव, खर्च होगें 8.92 करोड़सत्ता में आते ही मंत्री रामकेश निषाद ने इस ‘मुद्दे को अपनी प्राथमिकता’ बना लिया था। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से कई बार मिलकर ‘फाइल को पास’ कराया। नतीजा सामने है। 10 मार्च 2026 को शासन ने 8.92 करोड़ की परियोजना को हरी झंडी दे दी और 3 करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी। लोक निर्माण विभाग को 9 मार्च 2027 तक ‘पुल’ बनाने का टारगेट दिया गया है। पुल में 15-15 मीटर के 3 सीमेंट कंक्रीट गर्डर लगाए जाएंगे।

मंत्री रामकेश ने '24 गावों' का 'बदल' दिया 'भविष्य': खुशी में झूम उठे गांव, खर्च होगें 8.92 करोड़राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस ‘पुल’ से मंत्री रामकेश ने तिंदवारी की ‘राजनीति की दिशा’ ही ‘बदल’ दी है। इससे किसानों को फसल ‘सीधे मंडी’ भेजने की सुविधा मिलेगी, युवाओं के लिए रोजगार और व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे, महिलाओं को 12 महीने स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधा मिलेगी। स्थानीय जनता का कहना है पिछली सरकारों ने ’30 साल’ में जो नहीं किया, वो रामकेश जी ने ‘चार साल’ में करके दिखा दिया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर ने रोका ‘प्रशासनिक तांडव’ : व्यापारियों की बने ‘ढाल’ ?

City News Uttar Pradesh

निगरानी समिति की बैठक : लापरवाही पर राज्य मंत्री और विधायक हुये खफा !

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र नें कार्यों में तेजी की दी हिदायत: विकास की किया गहन समीक्षा

City News Uttar Pradesh

डॉ. दीपेश भारत मिश्र ने बढ़ाया बांदा का मान: कृषि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बन रचा कीर्तिमान

City News Uttar Pradesh Desk

बहन की शादी की तैयारियों में लगे युवक काे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, नानी को पानी पिलाने के लिए रोकी थी मोटर साइकिल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Banda : अब रिपोर्ट का नहीं होगा इंतजार, कोरोना वायरस लक्षणयुक्त व्यक्ति को तुरंत मिलेगा उपचार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़