24.7 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
रोडवेज का 'तानाशाही सिस्टम': कैश नहीं तो 'सफर' नहीं, डिजिटल व्यवस्था बनी मज़ाक ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

रोडवेज का ‘तानाशाही सिस्टम’: कैश नहीं तो ‘सफर’ नहीं, डिजिटल व्यवस्था बनी मज़ाक ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार जहां एक तरफ देश को डिजिटल भुगतान की ओर ले जाने के लिए यूपीआई और कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है, वहीं बांदा रोडवेज से सामने आया एक मामला इस पूरी मुहिम पर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि बांदा से कानपुर जा रही रोडवेज बस में एक यात्री ने जब यूपीआई से किराया देने की कोशिश की तो परिचालक ने ऑनलाइन भुगतान लेने से ‘साफ इनकार’ कर दिया। इतना ही नहीं, ‘कथित रूप से यात्री को बस से नीचे उतार’ दिया गया। अब मामला मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तक पहुंच गया है और रोडवेज विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

रोडवेज का 'तानाशाही सिस्टम': कैश नहीं तो 'सफर' नहीं, डिजिटल व्यवस्था बनी मज़ाक ? इमरान अली के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच वह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस संख्या यूपी 90 टी 5525 से कानपुर जाने के लिए सवार हुए थे। यात्रा के दौरान जब टिकट लेने की बारी आई तो उन्होंने परिचालक से यूपीआई के माध्यम से किराया भुगतान करने की बात कही। आरोप है कि परिचालक ने डिजिटल भुगतान स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा “मेरी मर्जी है, मैं ऑनलाइन पेमेंट नहीं लूंगा। कैश दीजिए, नहीं तो बस से उतर जाइए।”

रोडवेज: रक्षाबंधन पर 30 घंटों में 13 हजार महिलाओं को कराया मुफ्त सफर !इमरान अली के मुताबिक उनके पास नकदी नहीं थी और यूपीआई से भुगतान की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन परिचालक के कथित रवैये के कारण उन्हें मजबूरी में बस से उतरना पड़ा। यात्री ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी परिवहन सेवा में ही डिजिटल भुगतान को लेकर यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। यह मामला सिर्फ एक यात्री और परिचालक के विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी परिवहन व्यवस्था में डिजिटल सुविधाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल खड़े करता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूवा 80 अरब का आंकडा़ !

City News Uttar Pradesh

अंतरराज्यीय गांजा गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार: अवैध गांजे की भारी खेप बरामद

यूपी : बांदा जिला में घर में आग लगने से हुआ दर्दनाक हादसा, मां व उसके तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा नहर एवं पंप कैनाल का निरीक्षण: सिंचाई दुरुस्ती के निर्देश

डीएम दुर्गा एवं एसपी अभिनंदन नें पिस्टल के महारथियों को दी बधाई

बुंदेलखंड की सियासत में महिलाओं से नाइंसाफी : सिर्फ पांच बार संसद पहुंची महिलाएं

ब्रेकिंग न्यूज़