City News Uttar Pradesh
बिजली विभाग बना ‘सिस्टम किलर’: मंडल बना 'अंधेरे' का गढ़, अफसर दे रहे सिर्फ ‘लालीपॉप’
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बिजली विभाग बना ‘सिस्टम किलर’: मंडल बना ‘अंधेरे’ का गढ़, अफसर दे रहे सिर्फ ‘लालीपॉप’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “पंचों सब बात है सही, पर नारदा यहीं से बही !” बुंदेलखंड की इस “पुरानी कहावत फिर सच” हो रही है। इस बार “निशाने पर है बांदा शहर की चरमराती बिजली” व्यवस्था, जिसने शहरवासियों को “भीषण गर्मी में नरक का अनुभव” करा दिया है। एक ओर प्रदेश सरकार और बिजली विभाग 24 घंटे निर्बाध “आपूर्ति के बड़े-बड़े दावे” कर रहे हैं,तो दूसरी ओर “बांदा में हकीकत 12 से 14 घंटे की कटौती और ‘लुकाछिपी’ वाले करंट की “सच्चाई” के साथ सामने आ रही है।

आंधी पानी नें मचाया त्राहिमाम : बिजली का भरोसा टूटा, नल हुए खामोशभीषण गर्मी के इस दौर में “शहरवासी त्राहि-त्राहि” कर रहे हैं। पसीने से तरबतर लोग, रातभर “जागते बुजुर्ग और कराहते बच्चे” यह बिजली विभाग की ‘प्रबंधन विफलता’ का ताज़ा नतीजा है। बिजली गुल होते ही पंखा बंद, इन्वर्टर ठप, और मोबाइल चार्जिंग तक नामुमकिन।

बांदा में "हाय बिजली हाय" : शहर से लेकर गांवों तक "लोग" हैं बेहाल !ऐसे में जनता की नाराज़गी अब उबाल पर है। भूरागढ़, छोटी बाजार, बांबेस्वर, कालूकुआ फीडर सहित शहर के दर्जनों मोहल्लों में बिजली कभी भी गुल हो जाती है। घंटों वापस नहीं आती। लोग दिन-रात इस इंतज़ार में हैं कि शायद अब बिजली आए लेकिन हर बार इंतज़ार जवाब दे जाता है!

प्रशासन की रणनीति पर उठे सवाल: बिजली गुल, गर्मी बेहिसाब, जनता चिल्लाई 'ये कैसा अभियान' ?बिजली विभाग के अफसरों के पास “फिक्स बहाना है लोकल फाल्ट और ओवरलोडिंग”। यह वही बहाना है जिससे पिछले “कई सालों से शहरवासियों को मूर्ख बनाया” जा रहा है। कड़वी सच्चाई यह है कि “विभाग खुद अपनी व्यवस्था दुरुस्त करने में पूरी तरह असफल” रहा है।

बिजली का 'काला' सच: कागज़ों में करोड़ों, धरातल पर अंधेरा, दो नये 'फीडर' भी बेअसरशहर की जनता अब सवाल पूछ रही है जब बिजली ही नहीं मिल रही, तो भारी-भरकम बिल क्यों भेजे जा रहे हैं ? कई उपभोक्ताओं का कहना है कि महीने में आधे दिन अंधेरे में काटने के बावजूद बिल हजारों में आ रहा है, शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती। यह वही बांदा है जिसे बिजली को विकास की रफ्तार देने के नाम पर करोड़ों का धन आवंटन हुआ। लेकिन अगर शहर के निवासी भीषण गर्मी में बिजली के लिए आंदोलन करें, तो विकास के दावों पर सवाल उठते हैं? बांदा में मंडल मुख्यालय के बावजूद यह हाल है, तो बाकी क्षेत्रों का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रशासन का कड़ा एक्शन: दुकानदारों पर जुर्माना और चेतावनी के साथ हटाया अतिक्रमण

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी ने स्वागत समारोह में ओपीएस बहाली के प्रयास का दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

Chitrakoot: चित्रकूट का राष्ट्रीय रामायण मेला शुरू,जगदगुरू ने बखानी राम की महिमा …

City News Uttar Pradesh

Banda : अजब-गजब ! स्वर्गलोक में भी बटी किसान सम्मान निधि !

यूपी में सशर्त पुरानी पेंशन बहाली से अधिकांश दुखी: वर्ष 2005 की पूरी अवधि शामिल करने की मांग

City News Uttar Pradesh

विश्व प्रसिद्ध कालिंजर दुर्ग में बन रही है टेंट सिटी: महोत्सव की होगी धूम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़