24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश निषाद का तिंदवारी में 'धुआंधार दौरा': सियासत हुई गर्म
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मंत्री रामकेश निषाद का तिंदवारी में ‘धुआंधार दौरा’: सियासत हुई ‘गर्म’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद इन दिनों अपनी तिंदवारी विधानसभा में पूरी तरह एक्टिव मोड में हैं। विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत मंत्री जी गांव, गली गली पहुंच रहे हैं। कल बड़ोखर मंडल में उनका काफिला पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

मंत्री रामकेश निषाद का तिंदवारी में 'धुआंधार दौरा': सियासत हुई गर्ममंत्री रामकेश निषाद ने बड़ोखर मंडल में प्रबुद्धजनों, बूथ कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों से सीधी मुलाकात की। खाट पर बैठकर चाय की चुस्की के साथ योजनाओं का हिसाब दिया। बोले कि जनता से सीधा संवाद ही डबल इंजन सरकार की असली कार्यशैली है। “एसी कमरों में बैठकर सरकार नहीं चलती। जमीन पर उतरकर जनता का दर्द सुनना पड़ता” है। जनसंवाद के दौरान मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। उज्ज्वला, आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड से लेकर हर घर नल योजना तक का ब्योरा दिया।

मंत्री रामकेश निषाद का तिंदवारी में 'धुआंधार दौरा': सियासत हुई गर्मकहा कि हमारा संकल्प साफ है। हर घर तक योजना पहुंचे और हर व्यक्ति को सम्मान मिले। इसी संकल्प को और मजबूती देने के लिए हम आपके बीच आए हैं। सियासी जानकार मंत्री के इस अभियान को 2027 की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं। तिंदवारी में लगातार सक्रियता, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलना, प्रबुद्ध वर्ग को साधना। साफ है कि रामकेश निषाद कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। बड़ोखर मंडल के दौरे ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है।

मंत्री रामकेश निषाद का तिंदवारी में 'धुआंधार दौरा': सियासत हुई गर्मअपने संबोधन में मंत्री ने तीन शब्दों पर सबसे ज्यादा जोर दिया। सेवा, सुशासन और समर्पण। बोले कि यही भाजपा की पहचान है और इसी रास्ते पर चलकर हम जनता का भरोसा जीतेंगे। फिलहाल रामकेश निषाद का यह जनसंपर्क अभियान तिंदवारी की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव की चौपाल तक सरकार पहुंच रही है और मंत्री जी खुद फील्ड में उतरकर डबल इंजन का मतलब समझा रहे हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : अपराधियों ने प्रदेश छोड़ा है या हैं जेल में : कैबिनेट मंत्री….

City News Uttar Pradesh

दिशा समिति की बैठक संपन्न: मनरेगा के तहत 83 हजार परिवारों को रोजगार देने की योजना

Banda : मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने कहा, कोरोना टीकाकरण कराने के बाद निःशुल्क प्रमाण पत्र लेना जरूरी …

महिला सिपाही की हत्या: प्यार में दीवाने तहसीलदार ने कराया था तलाक, दोस्ती के बाद प्यार फिर कत्ल कर नाले में फेंकवा दी लाश

City News Uttar Pradesh

मनरेगा पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने ‘गांवों’ में खोला मोर्चा, कहा केंद्र सरकार ‘मजदूर विरोधी

City News Uttar Pradesh

ऑटो में 18 सवारी देख एआरटीओ हुए दंग : वाहन सीज कर काटा भारी भरकम चालान, ड्राइवर का लाइसेंस जब्त

ब्रेकिंग न्यूज़