23.9 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
आपूर्ति अधिकारी पर 'महिलाओं' का फूटा 'गुस्सा': 'कॉलर' पकड़कर 'दफ्तर' से बाहर 'निकाला'
उत्तर प्रदेश

आपूर्ति अधिकारी पर ‘महिलाओं’ का फूटा ‘गुस्सा’: ‘कॉलर’ पकड़कर ‘दफ्तर’ से बाहर ‘निकाला’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की “सार्वजनिक वितरण प्रणाली” एक बार फिर “गंभीर सवालों के घेरे” में आ गई है। नरैनी “आपूर्ति विभाग के कार्यालय” में उस समय “अफरा-तफरी” मच गई जब “राशन कार्ड” संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंची “महिलाओं और विभागीय अधिकारियों” के बीच विवाद “अचानक उग्र” हो गया। आधा दर्जन महिलाएं राशन कार्ड बनवाने, निरस्तीकरण और अन्य शिकायतों के समाधान की मांग को लेकर कार्यालय पहुंची थीं।

आपूर्ति अधिकारी पर 'महिलाओं' का फूटा 'गुस्सा': 'कॉलर' पकड़कर 'दफ्तर' से बाहर 'निकाला'उनका आरोप था कि लंबे समय से उनकी समस्याएं अनसुनी की जा रही हैं। महिलाओं ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बावजूद बिना उचित कारण उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाते हैं, जिससे गरीब परिवारों को भारी परेशानी है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आपूर्ति निरीक्षक और कुछ निजी कर्मियों की मिलीभगत से बिना प्रस्ताव के अंत्योदय कार्ड बनाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी आरोप सामने आया कि डिजिटल डोंगल निजी व्यक्तियों को देकर कथित रूप से अवैध वसूली कराई जा रही है।

आपूर्ति अधिकारी पर 'महिलाओं' का फूटा 'गुस्सा': 'कॉलर' पकड़कर 'दफ्तर' से बाहर 'निकाला'स्थिति उस समय बेकाबू हो गई जब बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि गुस्साई महिलाओं ने आपूर्ति अधिकारी का कॉलर पकड़ लिया। उन्हें कार्यालय से बाहर तक खींच लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। आपूर्ति अधिकारी रामदत्त ने महिलाओं के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके साथ अभद्र व्यवहार एवं कार्यालय में माहौल खराब किया गया। घटना की सूचना तुरंत एसडीएम को दी गई। बताया गया कि उस समय एसडीएम होमगार्ड भर्ती परीक्षा ड्यूटी में व्यस्त थे। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चलती कार में दरिंदो की हैवानियत: सात थाना क्षेत्र से गुजरी गाड़ी, राजधानी में खुली सुरक्षा की पोल

City News Uttar Pradesh

पुलिस की पहल: चालकों और परिचालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ता संघ के चुनाव : अंतिम दिन 21 पदों के लिए दाखिल हुए 24 नामांकन

City News Uttar Pradesh

पत्नी की हत्या पर फांसी की सजा: कटा सिर लेकर घुमा था सरे बाजार

Banda : बुन्देलखंड की किसानी संवारेगें सात राज्य, लगेगा मेला …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट जेल गोली कांड : एक औऱ चौंकाने वाला खुलासा, एक शख्स की मौजूद से रहस्य गहराया ! …

ब्रेकिंग न्यूज़