City News Uttar Pradesh
खौफनाक अंत: अवैध संबंध के 'शक' में दो जिंदगियां ख़त्म, हत्यारोपी पति का लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश

खौफनाक अंत: अवैध संबंध के ‘शक’ में दो जिंदगियां ख़त्म, हत्यारोपी पति का लटका मिला शव

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ‘सनसनीखेज और खौफनाक’ घटनाक्रम ने पूरे जिले को ‘हिला’ कर रख दिया। पत्नी की ‘निर्मम हत्या’ के बाद ‘फरार’ चल रहे ‘आरोपी पति’ का शव सोमवार को ‘पेड़ से फंदे पर लटका’ मिला। हत्या से लेकर आत्महत्या तक की इस ‘कहानी’ ने गांव में ‘दहशत और सन्नाटा’ दोनों फैला दिया है।

खौफनाक अंत: अवैध संबंध के 'शक' में दो जिंदगियां ख़त्म, हत्यारोपी पति का लटका मिला शव

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरी खानपुर गांव के खेतों में सोमवार सुबह करीब 11 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने  शव को बबूल के पेड़ से लटका देखा। पास जाकर पहचान करने पर साफ हुआ कि यह कोई और नहीं, बल्कि अपनी पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी मोबीन शेख है। जानकारी के मुताबिक, बगेहटा गांव निवासी मोबीन ने गुरुवार सुबह अपनी पत्नी सरफिया पर अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

खौफनाक अंत: अवैध संबंध के 'शक' में दो जिंदगियां ख़त्म, हत्यारोपी पति का लटका मिला शव

इधर, सोमवार को अचानक उसका शव पेड़ से लटका मिलने से मामला और भी सनसनीखेज हो गया। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पूरी तरह पुष्टि हो पाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मन्नतों से मिला ‘लाल’ सड़क हादसे का शिकार, ‘मुंडन’ की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर की ‘कार्यशैली’ बनी ‘चर्चा’ का केंद्र: दरियादिली से निभा रहे ‘जनसेवा का संकल्प’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की किसानों को ललकार : क्यों बनें हो अज्ञान, लो लाभ

City News Uttar Pradesh

बांदा : पुलिस टीम पर हमला-पथराव, महिलाओं ने कर्मियों को दौड़ाया, तीन लोग हुए गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी के मिलन समारोह में “दल और दिल” हुये समाहित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़