27.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
दरिंदगी: उम्रकैद का दोषी बना हैवान, मूक-बधिर किशोरी को 'अगवा' कर किया दुष्कर्म !
उत्तर प्रदेश

दरिंदगी: उम्रकैद का दोषी बना हैवान, मूक-बधिर किशोरी को ‘अगवा’ कर किया दुष्कर्म !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में एक “दिल दहला” देने वाली वारदात ने “कानून-व्यवस्था” पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। “हत्या के मामले में उम्रकैद” की सजा पा चुका एक “सजायाफ्ता अपराधी, जो जमानत पर बाहर” चल रहा था, ने 13 वर्षीय “मूक-बधिर किशोरी” को “अगवा” कर अपने घर में बंधक बनाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी परिवार को धमकी देकर फरार हो गया।

दरिंदगी: उम्रकैद का दोषी बना हैवान, मूक-बधिर किशोरी को 'अगवा' कर किया दुष्कर्म !

बुधवार शाम करीब 6 बजे, गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोस में रहने वाला करीब 42 वर्षीय आरोपी डरा-धमकाकर अपने घर ले गया। भरोसे के दायरे में रहने वाला यही पड़ोसी उसके लिए खतरा बन गया। आरोपी ने किशोरी को कमरे में बंद कर दिया और वारदात को अंजाम दिया। काफी देर तक किशोरी के घर न लौटने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि किशोरी को आरोपी के घर जाते देखा गया था।

मंडल में दरिंदगी का अड्डा बना बांदा: हवस के हैवान बेलगाम, मासूमों की चीखों से कांप रहा कानून

परिजन आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। शक गहराने पर परिवार पुलिस के पास जाने के लिए निकला। इसी बीच आरोपी ने खुद को बचाने के लिए किशोरी को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में गुस्से का माहौल है।

साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 11 लाख 76 हजार रकम वापस, पीड़ित खुश

क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिये ‘फूंका’ स्वदेशी अपनाओ का मूल मंत्र

City News Uttar Pradesh

बांदा में सपा के ‘टिकट’ का ‘सौदा’ लीक: डील का वायरल ‘आडियो’ बना भूचाल !

City News Uttar Pradesh Desk

योगी का खजाना बेहाल : खनन माफिया खुद मालामाल और राजस्व को दिखा रहे ठेंगा !

City News Uttar Pradesh

फतेहपुर में सड़क हादसा: दो भाईयों समेत तीन को वाहन ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने जनप्रतिनिधियों संग बनाई ‘रणनीति’: तिंदवारी का होगा ‘सर्वांगीण’ विकास

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री ने प्राण प्रतिष्ठा में लिया भाग, पंचायत अध्यक्ष सुनील ने किया स्वागत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़