31.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
लोकतंत्र बचाने हेतु 'कांग्रेस' बनेंगी 'क्रांतिकारी': शहीद दिवस पर की घोषणा !
उत्तर प्रदेश

लोकतंत्र बचाने हेतु ‘कांग्रेस’ बनेंगी ‘क्रांतिकारी’: शहीद दिवस पर की घोषणा !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहीद दिवस के मौके पर “कांग्रेस” ने “भावनात्मक श्रद्धांजलि” के साथ-साथ एक “बड़ा राजनीतिक” संदेश भी दे दिया। कार्यक्रम केवल “औपचारिकता” नहीं रहा, बल्कि यहां से “क्रांतिकारी तेवर” अपनाने और “लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष तेज” करने का ऐलान किया गया।

लोकतंत्र बचाने हेतु 'कांग्रेस' बनेंगी 'क्रांतिकारी': शहीद दिवस पर की घोषणा !

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आने वाले समय में सक्रिय और क्रांतिकारी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई, लेकिन श्रद्धांजलि के साथ-साथ मंच से दिए गए भाषणों में वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर तीखे संकेत भी दिए गए।

लोकतंत्र बचाने हेतु 'कांग्रेस' बनेंगी 'क्रांतिकारी': शहीद दिवस पर की घोषणा !

राजेश दीक्षित ने कहा कि आज देश के लोकतांत्रिक “ढांचे पर संकट के हालात” बन रहे हैं। अब समय आ गया है जब कांग्रेस को “क्रांतिकारी भूमिका” में आकर जनता के “मुद्दों” के लिए “संघर्ष” करना होगा। “शहीदों के आदर्श केवल इतिहास नहीं, बल्कि वर्तमान की जरूरत हैं”।

लोकतंत्र बचाने हेतु 'कांग्रेस' बनेंगी 'क्रांतिकारी': शहीद दिवस पर की घोषणा !

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि 23 मार्च 1931 का दिन देश के इतिहास में अमिट है, जब भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को लाहौर जेल में फांसी दी गई थी। उन्होंने कहा कि इन क्रांतिकारियों का बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि आज भी संघर्ष की प्रेरणा है। कार्यक्रम में यह भी संकेत दिए गए कि पार्टी अब युवाओं को बड़े पैमाने पर जोड़ने की रणनीति बनाएगी। भगत सिंह और उनके साथियों के विचारों को आधार बनाकर जनजागरण अभियान चलाने की योजना पर भी चर्चा हुई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शासनादेश की ‘उड़ी धज्जियाँ’ : डीएम दफ्तर में तैनात लिपिक पर ‘ट्रांसफर’ आदेश बेअसर

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर में कांग्रेस का ‘मास्टर स्ट्रोक’ ! ‘ब्राह्मण’ पर ‘दांव’ हुआ पक्का ?

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम एसपी का धमाल : टास्क फोर्स ने पैंतिस ओवरलोड ट्रक किये सीज

गणतंत्र दिवस पर आयुक्त अजीत व डीआईजी राजेश एस का संदेश: संविधान व कर्तव्य से सशक्त होगा भारत

City News Uttar Pradesh

प्रधानाध्यापक और ठेकेदार के बीच मारपीट, शिक्षिका ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, दोनाें पक्षों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

गजब: बुन्देलखंड का उद्धार, सजावटी मछलियां करेगी मालामाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़