26.5 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश बोले: केन-बेतवा लिंक बनेगी 'बुंदेलखंड' की जीवनरेखा, बांदा सहित 13 जिले होंगे 'लाभान्वित'
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश बोले: केन-बेतवा लिंक बनेगी बुंदेलखंड की जीवनरेखा, बांदा सहित 13 जिले होंगे लाभान्वित

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दशकों से पानी के लिए तरसता बुंदेलखंड अब सूखे और प्यास के अभिशाप से मुक्ति की ओर बढ़ रहा है। केन-बेतवा जिसे कभी राजनीतिक वादों, प्रशासनिक देरी और तकनीकी बाधाओं के बीच फंसा माना जा रहा था, अब तेज़ रफ्तार से निर्माणाधीन है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के मुताबिक यह योजना बांदा समेत बुंदेलखंड के 13 जिलों के लिए ‘जीवन रेखा’ साबित होगी। खेतों में सिंचाई से लेकर घरों में पीने का पानी तक सबसे बड़ा परिवर्तन इसी परियोजना से आएगा।

मंत्री रामकेश बोले: केन-बेतवा लिंक बनेगी 'बुंदेलखंड' की जीवनरेखा, बांदा सहित 13 जिले होंगे 'लाभान्वित'

मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि इस परियोजना की नींव वर्ष 2002 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी। उद्देश्य साफ था बुंदेलखंड के खेत और पेट पानी को न तरसे। राज्य मंत्री रामकेश ने बताया कि मध्य प्रदेश में निर्माणाधीन दोधन बांध इस परियोजना की ‘धुरी’ है।

मंत्री रामकेश बोले: केन-बेतवा लिंक बनेगी 'बुंदेलखंड' की जीवनरेखा, बांदा सहित 13 जिले होंगे 'लाभान्वित'

मध्य प्रदेश का दोधन बांध, जहां से पानी 220 किलोमीटर लंबी नहर के जरिए बुंदेलखंड के जिलों तक पहुंचानें का काम हो रहा है। यह नहर अकेले ही 9 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई क्षमता बढ़ाएगी, खेतों में पानी की सालभर उपलब्धता रहेगी। मंत्री रामकेश बताते हैं की बुंदेलखंड के कुल 13 जिले लाभान्वित होंगे। इनमें बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, चित्रकूट, ललितपुर और मध्य प्रदेश के कई प्रभावित क्षेत्र शामिल हैं।

मंत्री रामकेश नें बताया की केन को बेतवा से जोड़ेगी बरुआसागर कैनाल: शीघ्र शुरू होगा निर्माण

मुलाकात के दौरान राज्य मंत्री ने स्पष्ट कहा “यह परियोजना बुंदेलखंड का भविष्य बदल देगी। पानी होगा तो फसलें होंगी,रोजगार होगा और पलायन रुकेगा।” उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट की निगरानी उच्च स्तर पर हो रही है, बाधाओं को हटाने के लिए केंद्र और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं। यह परियोजना बुंदेलखंड के सामाजिक,आर्थिक इतिहास में सबसे बड़ा मोड़ साबित होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सजा सुनते ही रो पड़ा माफिया डान : गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा

City News Uttar Pradesh

सड़क दुर्घटना : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत

डीएम आनंद सतर्क : बाढ़ की स्थित पर कड़ी नजर …

विधायक विशंभर नें ‘पार्टी हित’ में पी लिया ‘विष’: सांसद कृष्णा का ‘उल्टा’ पड़ा दांव !

City News Uttar Pradesh Desk

हनुमंत कथा से ‘बांदा हुआ भक्तिमय’ : पं. धीरेंद्र शास्त्री ने ‘सामाजिक चेतना’ का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

पटाखा बाजार में बिके नकली पटाखे : गुणवत्ता पर नहीं उतरे खरे, लाखों में हुई ठगी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़