![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। इस बार रक्षाबंधन पर महज राखी का धागा नहीं बंधेगा, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते में चंदन जैसी महक भी घुल जाएगी। बहनों की थालियों में इस बार चंदन की राखियों का जादू छाया हुआ है। भाई की कलाई पर बंधने वाली हर राखी न केवल प्रेम की डोर होगी, बल्कि संस्कृति, सुगंध और परंपरा का प्रतीक भी होगी।

रक्षाबंधन को लेकर बांदा के बाजार इन दिनों दुल्हन की तरह सजे हुए हैं। राखियों की वैरायटी इतनी बड़ी है कि ग्राहक भी चकित हैं। बच्चों के लिए डोरेमोन, शिनचैन, छोटा भीम जैसे कार्टून राखियों की भरमार है। युवतियों और महिलाओं को इस बार स्टोन वर्क और चंदन की राखियों का विशेष आकर्षण है। पाँच रुपये से लेकर आठ सौ रुपये तक की राखियाँ बहनों के प्रेम को नए रंग में बाँध रही हैं।

राखियों की डिमांड सिर्फ बाजार तक सीमित नहीं। कई महिलाएं और छात्राएं जो अपने भाइयों से दूर हैं, वे राखी को डाक और कुरियर के माध्यम से भेज रही हैं। सिर्फ राखी नहीं, साथ में भेजा जा रहा है भावनाओं का पवित्र संदेश “जहां भी हो, मेरा आशीर्वाद हमेशा तेरे साथ है भाई।” इस बार बाजार में चंदन की राखी हर उम्र की बहनों को अपनी ओर खींच रही है।

यह सिर्फ एक राखी नहीं, बल्कि एक संदेश है भाई के जीवन में चंदन जैसी शांति, सफलता और सुगंध बनी रहे। बाजार के दुकानदार बताते हैं कि चंदन की राखियों की मांग इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले दोगुनी है। भले ही महंगाई चरम पर है, लेकिन राखी बाजार में इसकी कोई परछाई नहीं दिखती। सस्ती से लेकर प्रीमियम तक की राखियों की बिक्री जोरों पर है। दुकानदारों का कहना है कि बहन का प्यार कभी मंदा नहीं होता चाहे बाजार कैसा भी हो। 9 अगस्त, शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व न केवल धूमधाम से, बल्कि भावनाओं और सुगंध की मिठास के साथ मनाया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
