City News Uttar Pradesh
कृषि विवि बना न्याय की कब्रगाह: राजभवन के आदेश की उड़ी धज्जियां, शोषण के आरोपी को इनाम !
उत्तर प्रदेश

कृषि विवि बना न्याय की कब्रगाह: राजभवन के आदेश की उड़ी धज्जियां, शोषण के आरोपी को इनाम !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। छात्र परिषद के अध्यक्ष मेधावी छात्र कल्याण सिंह के उत्पीड़न का मामला अब सिर्फ एक विवि विवाद नहीं, बल्कि “प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था की सड़ांध का एक खुला दस्तावेज़” बन चुका है। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सब्जी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.अजीत सिंह पर लगाए गए मानसिक उत्पीड़न और भेदभाव के गंभीर आरोपों पर जब “राजभवन से जांच का आदेश” आया, तो विश्वविद्यालय “प्रशासन की पोल खुलनी” शुरू हो गई। लेकिन असली हैरानी तब हुई, जब आरोपों से घिरे उसी प्रोफेसर को प्रशासन ने “छात्र कल्याण अधिष्ठाता” बना डाला।

कृषि विवि बना न्याय की कब्रगाह: राजभवन के आदेश की उड़ी धज्जियां, शोषण के आरोपी को इनाम !

मामला विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजीत सिंह से जुड़ा है, जिन पर विश्वविद्यालय के छात्र परिषद अध्यक्ष कल्याण सिंह ने भेदभावपूर्ण व्यवहार, मानसिक उत्पीड़न, और पद के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन पर उत्पीड़न का आरोप है, उन्हीं को विश्वविद्यालय प्रशासन ने ‘छात्र कल्याण अधिष्ठाता’ जैसा संवेदनशील पद सौंप दिया। क्या “यह मात्र संयोग है या सुनियोजित संरक्षण” ?

कृषि विश्वविद्यालय बना अत्याचार का अड्डा ? नियमों की कब्र पर शोध, राज्यपाल तक पंहुचा मामला

कल्याण सिंह, जो न सिर्फ छात्र परिषद के अध्यक्ष हैं, बल्कि विभाग के मेधावी छात्र भी हैं, इन्होने 6 महीने पहले ही उत्पीड़न की शिकायत मानवाधिकार आयोग, राजभवन, जिलाधिकारी, और यूजीसी तक पहुंचाई थी। परंतु न जांच कमेटी बनी,न कोई कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। उल्टा आरोपी को संवेदनशील पद पर बिठा दिया गया। क्या ये है छात्रों के ‘कल्याण’ का नया मॉडल ? राज्यपाल के विशेष सचिव द्वारा कुलपति को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मामले की जांच कर अवगत कराएं। लेकिन बांदा “कृषि विवि प्रशासन की सुस्ती और चुप्पी चीख-चीख कर बता रही है कि पूरे सिस्टम ने आरोपी को बचाने की कसम” खा ली है। अब प्रश्न ये है क्या बांदा का यह विश्वविद्यालय “प्रशासनिक संरक्षण का अड्डा” बन चुका है ?

देवेंद्र सिंह की "बुलंद आवाज़" ने बढ़ाया कृषि विश्वविद्यालय का मान: बांदा को गर्व

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अपर सचिव ने कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह से जवाब मांगा कि शिकायत निवारण समिति में इतनी लापरवाही क्यों हुई ? शासन के निर्देश के अनुसार डीएम को 8 हफ्तों में जांच पूरी कर रिपोर्ट भेजनी थी, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी क्यों ? क्या “विश्वविद्यालय अब न्याय का नहीं, न्याय की हत्या का अड्डा” बन गया है ? कल्याण सिंह ने कहा “मैं झुकूंगा नहीं” ! छात्रों में आक्रोश है। कुलपति से लेकर निदेशक तक, सब पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। छात्र नेता कल्याण सिंह ने बताया की मैंने मानवाधिकार आयोग को भी पत्र भेजा है। “यह लड़ाई मेरी नहीं, हर शोषित छात्र की लड़ाई है। मैं चुप नहीं बैठूंगा। अगर इंसाफ नहीं मिला तो विश्वविद्यालय को आंदोलन की आग में झोंक” दूंगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्राकृतिक खेती का मसौदा केंद्र को सौंपेंगे प्रदेश के किसान : दो दिवसीय सम्मेलन शुरू

अपना दल (एस) का प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य : अनुप्रिया पटेल

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रधान पति ने खुद को गोली मारी, आत्महत्या का कारण अज्ञात …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश के छलके आंसू : अटल जयंती पर उन्हें याद कर हो गये भाउक

City News Uttar Pradesh

बांदा के अमृत सरोवरों की खुली पोल: बरसात में भी सूखे तालाब, जल संरक्षण का सच बेनकाब

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की पहल : बिजली की लो वोल्टेज समस्या का हुआ हल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़