24.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मुख्य मंत्री के निर्देश, अवैध खनन करनें बालों पर करें सख्त कार्यवाई, पर परिणाम हवा-हवाई ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन पूर्व बांदा दौरे पर आये तो मंडलीय समीक्षा बैठक में बालू के अवैध खनन का मामला सर्वाधिक गर्म रहा!चित्रकूटधाम मंडल में अवैध खनन पर कड़ा रुख अपनाते हुए योगी नें अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावी कदम उठाते हुए इसे रोका जाए।

माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।दर असल मंडल के बांदा जिला में साड़ी खदान के सभी खंडों के अलावा, पैलानी, सादी मदन पुर, कनवारा सभी खण्ड, दुरेडी, लहुरेटा, नसेनी आदि में खदान संचालक अपने रसूख के चलते प्रशासन को लगातार चुनौती दे रहें है। साड़ी खदान खण्ड चार और दो जो राजा कन्ट्रेक्सन के नाम है इसमे बबेरू के एक पूर्व मंत्री की भी पार्टनर शिप है,जिसकी निगाहे जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी टिकी हुई है।


बांदा जिले की कुछ बड़ी बालू खदानों में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक एवं भाजपा के एक वर्तमान विधायक की गलबहियां हैं। और बेखौफ होकर लाल सोने पर प्रशासानिक और पुलिस पहरे में डकैती डाली जा रही है। यहां तक कि कथित तौर पर बड़े प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया भी लाल सोने की डकैती के हमाम में नंगें है। माफियाओं के चांदी के जूते खा-खाकर दुम हिला रहे है।

छोटे मीडिया कर्मियों को भी कुछ टुकड़े फेंक दिये जाते है और वह माफियाओं के कदमो में बैठा बेचारा लालच का लार टपकाता रहता है।जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह हो या आयुक्त दिनेश सिंह बालू के अवैध खनन पर सख्त है। डीएम आनन्द नें नदी जलधारा में बने कई अवैध पुल तोड़वायें। सख्ती कर रहें है पर उनकी कार्यवाई मुखबिरी की शिकार हो जाती है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र प्रताप की भूतपूर्व सैनिको के साथ बैठक: समस्याओं का खोजा गया समाधान

City News Uttar Pradesh

बांदा में शोक की लहर : भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप गुप्ता को पुत्र शोक

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें “जन्माष्टमी में भी गांवों में दिखाई जन सेवकाई” : जन मन में भरा तरंग

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें यूपी के नये प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को दी बधाई

डीएम दीपा के निर्देश : फरियादियों की समस्याएं का गुणवत्ता पूर्वक जांच कर करें निस्तारण

घर में पति-पत्नी थे अकेले, फिर पति ने कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को मार ली गोली

ब्रेकिंग न्यूज़